7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, अब मिलेगा तीन गुना पेंशन

7th Pay Commission:इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर,मिलेगा तीन गुना पेंशन

नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारी 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग के अनुरूप सरकार सैलरी बढ़ोतरी नहीं कर पा रही है। सरकार और कर्मचारियों के बीच विवाद के कारण केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिल पाया है तो वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ नगर निगम के रिटायर कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है। लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों के पेंशन को लगभग 3 गुना बढ़ाने का फैसला किया गया है।

पढ़ें- 7th Pay Commission : केंद्र सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की सैलरी,एरियर को लेकर भी बड़ा ऐलान

रिटायर कर्मचारियों को तोहफा

रिटायर कर्मचारियों को तोहफा

लखनऊ के नगर निगम के ऐसे कर्मचारी, जो 2016 के पहले रिटायर हो चुके हैं प्रशासन ने उनकी पेंशन को लगभग तीन गुना बढ़ाने का फैसला किया है। इन सेवानिवृत कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से पेंशन लेने का फैसला किया गया है। इस निर्णय के बाद अब इन कर्मचारियों को 3500 रुपए के बजाए 9000 रुपए मिलेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त ने सोमवार को आदेश जारी कर इन कर्मचारियों को बड़ी राहत दी।

तीन गुना बढ़ेगा पेंशन

तीन गुना बढ़ेगा पेंशन

आपको बता दें कि नगर निगम के कर्मचारी लंबे समय पेंशन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। शासनादेश के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया। नगर निगम से 2016 के पहले सेवानिवृत हुए पेंशनधारकों को अब तक 3500 रुपए पेंशन के तौर पर मिल रहा था, लेकिन अब इस आदेश के बाद उनके पेंशन में तीन गुना बढोतरी हो जाएगी।

इन कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा

इन कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा

केंद्र सरकार ने देशभर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री स्तर के कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद सरकारी खजाने पर 1241.78 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+