खुशखबरी: दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की होगी दिवाली, DA बढ़ोतरी के साथ होगी सैलरी में बंपर बढ़ोतरी
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को इस दशहरे से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। लंबे वक्त से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों को इस दशहरे पर दिवाली तोहफा मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही उनकी सैलरी में भी बंपर बढ़ोतरी होगी। तोहफा यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि कर्मचारियों के खाते में दो महीने का एरियर भी आएगा। सूत्रों की मानें तो महंगाई भत्ते का ऐलान 28 सितंबर को हो सकता है।

कब मिलेगा तोहफा
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कैबिनेट बैठक के बाद 28 सितंबर को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इस बार सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। AICPI-IW के जून 2022 के आंकड़ों के साथ गणना करें तो सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर सरकार ये बढ़ोतरी करती हैं तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

दो महीने का एरियर भी
माना जा रहा है कि सरकार सितंबर 2022 में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का ऐलान कर देगी। सरकार महंगाई भत्ते के ऐलान के साथ ही कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त महीने का महंगाई भत्ता भी देगी क्योंकि नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। यानी दशहरे के समय आपके खाते में मोटा पैसा आ सकता है। कर्मचारियों को मोटी आमदनी हो सकती है।

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी
अगर न्यूनतम वेतन के हिसाब से सैलरी बढ़ोतरी की गणना करें तो 18000 रुपए की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 6840 रुपए डीए बढ़कर मिलेगा। ये सालाना बढ़ोतरी होगी, यानी मंथली 720 रुपए की बढ़ोतरी होगी। जबकि जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, यानी कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल के अधिकारियों, जिनकी बेसिक सैलरी 56900 रुपए है, उनकी सैलरी में 38 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से अधिकतम बढ़ोतरी 27312 रुपए की होगी।
Gold Rate: सोना खरीदने का नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका, कीमत 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा












Click it and Unblock the Notifications