Gold Rate: सोना खरीदने का नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका, कीमत 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा
Gold Rate: सोना की कीमत 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत लंबे वक्त से गिरावट देखने को मिली है। सोना आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली और सोना 50 हजार रुपए से नीचे पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप भी उठा सकते हैं। सोने के दाम 49341 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट का असर ऐसा रहा कि सोने की कीमत 50 हजार से नीचे लुढ़क गई है। सोने की वायदा कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमत 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 49153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 49412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी भी चमक पड़ी फीकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर, 2022 में चांदी की कीमत 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 55832 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 56417 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि मार्च 2023 में डिलीवरी वाली चांदी में 0.99 फीसदी की गिरावट आई और ये 56850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 1,669.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49341 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49144 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45196 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28864 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

7000 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपए से 6950 रुपए सस्ता हो गया है। जबकि चांदी की कीमत अपने दो साल पहले के उच्चतम रेट 76008 रुपए प्रति किलो से 19752 रुपए नीचे गिर गए हैं। सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए तो चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications