7th Pay Commission: DA इंक्रीमेंट के बाद कितनी आपकी बढ़ेगी सैलरी, ऐसे करें कैलकुलेट

7th Pay Commission: DA इंक्रीमेंट के बाद कितनी आपकी बढ़ेगी सैलरी, ऐसे करें कैलकुलेट

नई दिल्ली, जून 22। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार है। 26 जून को महंगाई भत्ते को लेकर अहम बैठक होने वाली है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के संग ये बैठक करेगी। इस अहम बैठक में महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान पर फैसला लिया जा सकते हैं। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बकाया डीए का मोटा भुगतान होगा। वहीं एरियर की एकमुश्त रकम मिलने की भी संभावना है। फिलहाल सभी को सरकार के आधिकारिक घोषणा का इतंजार है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप डीए बढ़ोतरी के बाद अपने सैलरी इंक्रीमेंट की गणना खुद कर सकते हैं।

 कितना बढ़कर मिलेगा वेतन

कितना बढ़कर मिलेगा वेतन

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि 1 जुलाई को डीए और महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। 26 जून को इस पर बड़ी बैठक होने जा रही है। सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान पर इस बैठक में फैसला लिया जाएगा। डीए बढ़ोतरी के बाद आपकी सैलरी कितनी होगी, कितना वेतन बढ़ेगा इसे आप आसनी से कैलकुलेट कर सकते हैं। सातवें सीपीसी सैलरी मैट्रिक्स के आधार पर आप सैलरी इंक्रीमेंट का कैलकुलेश कर सकते हैं। महंगाई भत्ते के बाद आपकी मंथली सैलरी कितनी बढ़ेगी, इसके लिए सबसे पहले अपने मासिक बेसिक सैलरी को जान लें। बेसिक सैलरी सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स द्वारा तय किया जाता है। इसके बाद कितना DA मिल रहा है इसकी जांच भी जरूरी है। जैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, डीए बढ़ोतरी के बाद ये बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच जाएगा। यानी महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

 ऐसे करें कैलकुलेट

ऐसे करें कैलकुलेट

अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो डीए बहाली के बाद डीए 28 फीसदी तक बढ़ेगा। यानी वर्तमान डीए से 11 फीसदी तक अधिक हो जाएगा। यानी 18000रुपए के बेसिक सैलरी पर डीए 11 फीसदी इंक्रीमेंट के हिसाब से सैलरी में करीब 1980 रुपए बढ़ जाएगा। यानी सालाना सैलरी में 23760 रुपए का डीए इंक्रीमेंट होगा। यानी इसके आधार पर आप कैलकुलेट कर सकेंगे कि आपकी सैलरी महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी।

 एकमुश्त एरियर का भी भुगतान

एकमुश्त एरियर का भी भुगतान

26 जून को होने वाली अहम बैठक के बाद केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया डीए और एरियर के भुगतान पर फैसला ले सकती है। आपको बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन की घोषणा के बाद सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर रोक लगा दी थी। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020, जून 2020 और 1 जनवरी 2021 तक की तीन किस्तों का भुगतान करेगी। वहीं जून 2021 के महंगाई भत्ते का भी ऐलान संभव है। माना जा रहा है कि सरकार डेढ़ साल के एरियर के साथ डीए भुगतान का तोहफा दे सकती है।

159721 करोड़ के गंवाने के बाद पटरी पर लौट रही गौतम अडानी की कंपनियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+