159721 करोड़ के गंवाने के बाद पटरी पर लौट रही गौतम अडानी की कंपनियां,चीनी अरबपति को पछाड़कर हासिल करेंगे ताज

159721 करोड़ के गंवाने के बाद पटरी पर लौट रही गौतम अडानी की कंपनियां,चीनी अरबपति को पछाड़कर हासिल करेंगे ताज

नई दिल्ली, जून 22। पिछला हफ्ता अडानी समूह के लिए मुश्किल भरा रहा। एक रिपोर्ट के चलते गौतम अडानी को 159721 करोड़ का नुकसान हुआ। अडानी समूह के लिए बुरे दौर का ये वक्त शायद अब खत्म होता जा रहा है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अडानी समूह के शेयरों में तेजी लौटी। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी और अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किल लगने के बाद कंपनी के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस तेजी की बदौलत अडानी एक बार फिर से अपनी कुर्सी को हासिल करने की ओर बढ़ गए हैं।

 अडानी के लिए बड़ी राहत

अडानी के लिए बड़ी राहत

पिछले हफ्ते अपनी संपत्ति में बड़ा नुकसान औ एशिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर की सीट गंवाने के बाद इस हफ्ते अडानी को बड़ी राहत मिल रही है। मंगलवार को अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में 5 फीसदी की तेजी आई, जिसके कारण अब एक बार फिर से गौतम अडानी की संपत्ति 65 अरब डॉलर क पार हो गई है। इस आंकड़े के साथ ही वो एशिया के टॉप बिलेनियर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद चीनी अरबपति चीन के झोंग शानशान को पछाड़कर एक बार फिर से अपनी कुर्सी हासिल कर लेंगे।

 बढ़ने लगी अडानी की संपत्ति

बढ़ने लगी अडानी की संपत्ति

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के हाथों से एशिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति का ताज छिन गया था। उनकी संपत्ति 77 अरब डॉलर से गिरकर 62 रब डॉलर पर पहुंच गई थी। वहीं कंपनी के मार्केट कैप को 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आन लगी। वहीं अब एक बार फिर से स्थिति कंट्रोल में आने लगी है। मंगलवार को अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 3 फीसदी की तेजी आई और शेयर के दाम 1531 रुपए पर बंद हुए। वहीं अडानी पोर्ट के शेयरों में 5.13 फीसदी की तजी आई, जबकि अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी की बढ़त हुई तो अडानी पावर और अडाली टोटल के शेयरों में 5 फीसदी की मजबूती आई।

 कितनी बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति

कितनी बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति

करीब डेढ़ लाख करोड़ गंवाने के बाद फिर से गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ने लगी है। फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक मंगलवार को अडानी की संपत्ति में 4.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 65.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16 वें स्थान पर हैं, जबकि चीनी अरबपति झोंग शानशान 15वें नंबर पर है। दोनों की संपत्ति कि बीच मात्र 0.6 अरब डॉलर का अंतर है। ऐसे में गौतम अडानी जल्द ही अपना स्थान फिर से हासिल तक सकते हैं।

इस रिपोर्ट के चलते लगा झटका

इस रिपोर्ट के चलते लगा झटका

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि एनएसडीएल ने तीन विदेशी फंड्स के अकाउंट्स सीज कर दिए। जिन तीन विदेशी फंड्स को सीज किया गया उनके पास अडानी समूह के 43500 करोड़ रुपए का शेयर हैं। इस खबर के आते ही अडानी समूह के शेयर में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया। अडानी समूह के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई और ये लोअर सर्किट लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+