बुलंदशहर: बीबी नगर थाने में तैनात दरोगा की गोली लगने से मौत, सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार रात गोली लगने से मौत हो गई। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ऑला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने विजेंद्र सिंह के साथी दरोगा नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर किया है।

घटना बुलंदशहर के बीबी नगर थाने के सरकारी क्वार्टर की है। जानकारी के मुताबिक, विजेंद्र सिंह शुक्रवार रात करीब 12 ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने कमरे पर सोने के लिए गए थे। वहीं, उनके साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो विजेंद्र सिंह के पेट में लगी। गोली चलने की अवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल विजेंद्र सिंह को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान विजेंद्र सिंह की मौत हो गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विजेंद्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही साथी दरोगा नरेंद्र सिंह वहां से भाग निकला। नरेंद्र सिंह के फरार होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव जलालाबाद का रहने वाले थे। बीबी नगर थाने पर उनकी बीते वर्ष 22 जुलाई को तैनाती हुई थी।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है। वहीं मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचित किया गया है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद है। फिलहला शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर में जमातियों पर एक्शन, क्वारंटाइन खत्म होते ही 45 को भेजा गया जेल












Click it and Unblock the Notifications