बुलंदशहर में जमातियों पर एक्शन, क्वारंटाइन खत्म होते ही 45 को भेजा गया जेल
बुलंदशहर। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में तबलीगी जमात के कई लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अब तबलीगी जमात के लोगों पर एक्शन भी लिया जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का है। यहां क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को दिल्ली मरकज से आए 16 विदेशी समेत 45 जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेज दिया है।

बुलंदशहर के डिबाई में बनी अस्थाई जेल में भेजे जा रहे इन जमातियों को कोरोना काल में वीजा नियमों और आपदा प्रबंधन कानूनी शर्तों के उलंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, दिल्ली के तब्लीगी मरकज से होकर गंतव्य को जा रहे इन देशी विदेशी जमातियों को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया था। बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार ने जमातियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।
क्वारंटाइन की अवधि खत्म होने के बाद इन जमातियों में से 45 जमातियों को गिरफ्तार कर लिया गया और डिबाई के एक स्कूल में बनायी गई अस्थाई जेल भेज दिया गया। अस्थाई जेल भेजे गए जमातियों में 8 इंडोनेशिया और 8 बंगलादेशी जमाती शामिल हैं। वहीं, 29 जमाती देश के विभिन्न राज्यों के है। आपको बता दें कि बुलंदशहर पुलिस ने टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया व बांग्लादेश से आए 16 विदेशी जमातियों के खिलाफ वीजा शर्तो के उलंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर पासपोर्ट जब्त कर लिए थे।
वहीं, 29 जमातियों के खिलाफ जानकारी छुपाने, छुपकर रहने व आपदा प्रबंधन कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। बुलंदशहर में अब तक 6 जमातियों सहित 24 कोरोना के मरीज है, जिनमें से एक कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत हो चुकी है और 2 ठीक होकर अपने घर जा चुके है। जब कि 21 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिन 45 जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज थी, उन सभी को क्वारंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद अस्थाई जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर: फार्मासिस्ट समेत तीन में COVID-19 की हुई पुष्टि, जिला अस्पताल सील
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications