Badaun News: दो भाइयों की हत्या, रात में ही आरोपी का एनकाउंटर, अब कैसे हैं बदायूं में हालात?

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की उस्‍तरे से गला रेत कर हत्या कर दी गई। एक भाई की उम्र 14 साल और दूसरे भाई की उम्र 6 साल थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों भाइयों की हत्या करने के बाद हत्यारा खून से सने कपड़े पहनकर भाग रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया और फिर मुठभेड़ में उसे मार गिराया।

up-news-encounter-at-night-how-is-the-situation-in-badaun-now

हत्या की जानकारी होने के बाद मृत बच्‍चों के घर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृत बच्चों को पुलिस द्वारा आरोपी के एनकाउंटर किए जाने के बाद झूठी लग रही थी।

मृतक के माता-पिता द्वारा मारे गए आरोपी का शव दिखाने की बात कही गई। उसके बाद रात में किसी तरह माहौल शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी साजिद मारा जा चुका है जबकि दूसरा आरोपी उसका भाई जावेद अभी फरार है।

आईजी और जिलाधिकारी ने क्या कहा?
इस मामले में बदायूं जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि बाबा कॉलोनी में दो बच्चों के घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में छोटी-मोटी आगजनी की घटनाएं हुई थीं। हालांकि मौजूदा समय में स्थिति नियंत्रण में है। वही आईजी डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि दो बच्चों की नृशंस हत्या की गई है।

घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में लगाई गई थी। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई।

पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईजी ने अभी बताया कि मौके पर हालात सामान्य हैं।

बच्चों का शव पहुंचा घर
दोनों बच्चों के शव का पोस्‍टमार्टम कराए जाने के बाद दोनों के शव बुधवार सुबह में उनके घर पहुंचे। मृत बच्चों के घर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। वहीं सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

इसे भी देखें- Badaun News: दो बच्चों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+