Badaun News: दो बच्चों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

Badaun News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो आरोपियों ने उस्तरे से गलारेत कर कर दो बच्चों की हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार का घर है। उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। उनके तीनों बच्चे घर पर ही थे। विनोद के घर के सामने जावेद और साजिद सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था।

badaun

मंगलवार की शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष,पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। बच्चों की चीख सुन मां संगीता तेजी से ऊपर दौड़ी। स्थनीय लोग भी पहुंचे। ऊपर कमरे का दृश्य देख मां दहाड़ मारकर रोने लगी। फर्श पर बच्चो को लहूलुहान देख वह चीखने लगी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन वहां उपस्थित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बहुत समझाने के बाद किसी तरह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में देर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+