इलेक्ट्रिक स्कूटर से जोमैटो डिलीवरी एजेंट ने 9 महीने में बचाए 1 लाख रुपये, OLA CEO ने की जमकर तारीफ
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बेहद ही दिलचस्प स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे डिलीवरी एजेंट ने 9 महीने में 1 लाख रुपये की बचत की है।

OLA Electric Scooter Zomato Delivery Agent: ओला और जोमैटो हर किसी के लिए जरूरत बन गए हैं। जब कहीं जाना हो तो मोबाइल निकालते ही ओला की गाड़ी हाजिर हो जाती है। या फिर भूख लगने पर जोमैटो से खाना पहुंच जाता है। लेकिन महंगे पेट्रोल की वजह से लोगों को सेवाएं महंगी मिलती हैं। इसका नया रास्ता इलेक्ट्रिक व्हिकल के रूप में निकाला गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लगातार लोगों में अब विश्वास बढ़ा रहे हैं। परिणामस्वरूप लोग अब धड़ल्ले से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ले रहे हैं।
इस बीच ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बेहद ही दिलचस्प स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे डिलीवरी एजेंट ने 9 महीने में 1 लाख रुपये की बचत की है। मेहनती एजेंट का नाम संतोष है। इनकी स्टोरी हर किसी के लिए प्रेरणा बन रही है। डिलीवरी एजेंट संतोष ने इलेक्ट्रिक स्कूटर से 9 महीने में 1 लाख रुपये बचाए हैं।
भाविश अग्रवाल ने संतोष के साथ सेल्फी लेते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि संतोष ने कैसे एक लाख रुपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि संतोष ने स्कूटर से 50 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। संतोष के पास दो इलेक्ट्रिक स्कूटर है। संतोष से ओला सीईओ की मुलाकात ट्रैफिक जंक्शन पर हुई। उन्होंने कहा कि संतोष का जब एक स्कूटर ओला के हाइपर चार्जिंग स्टेशन पर लगा रहता है तो दूसरे स्कूटर से वह डिलीवरी करता था। वह इस तरह से सिर्फ नौ महीन में 1 लाख रुपये की बचत की।
Recommended Video

महंगे पेट्रोल की वजह से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ स्विच कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक को सिर्फ चार्ज करना पड़ता है। इससे लोगों को महंगे पेट्रोल खरीदने नहीं पड़ते हैं। ओला ने अपने वेबसाइट पर शेविंग कैलकुलेटर दिया है। जिससे आप जान सकते हैं कि इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर से कितनी शेविंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- OLA करेगी 500 कर्मचारियों की छुट्टी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स पर गिरेगी गाज












Click it and Unblock the Notifications