Viral Video: मालगाड़ी के नीचे से निकल रही थी महिला, अचानक चल पड़ी ट्रेन, फिर हुआ कुछ ऐसा

रोहतक। हम भारतीयों को बिना मतलब की जल्दबाजी लगी रहती है, कभी-कभी लोगों की यही आदत उन्हें बड़ी मुश्किल में डाल देती है। हाल ही में इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है, जहां एक महिला की जल्दबाजी के चलते उसकी जान जाते-जाते बची। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला रेल की पटरी के बीच लेटी हुई है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर रही है। महिला खुशकिस्मत थी कि उसे कोई चोट नहीं आई।

ट्रैक पर लेटी रही महिला, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

ट्रैक पर लेटी रही महिला, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

भारत में एक मशहूर कहावत है 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई' लेकिन एक और मशहूर कहावत है 'जल्दी का काम शैतान का'। ट्रेन से बचने के लिए पटरी के बीच लेटी महिला पर ये दोनों की पंक्तियां बिल्कुल फिट बैठती हैं। दरअसल, सिग्नल न मिलने की वजह से एक मालगाड़ी सड़क के बीच फाटक पर खड़ी हो गई। इस बीच एक महिला को सड़क पार करने की इतनी जल्दी थी कि वह ट्रेन के नीचे से ही निकल पर दूसरी तरफ जाने की कोशिश करने लगी।

Recommended Video

    Haryana: चलती ट्रेन के नीचे फंसी महिला, ऊपर से गुजर गई पूरी Train । Viral Video । वनइंडिया हिंदी
    इस तरह बची महिला की जान

    इस तरह बची महिला की जान

    तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी जिसके बाद महिला रेल की पटरी के बीच फंस गई। इस बीच आस-पास खड़े लोगों और गेटमैन ने महिला से चिल्ला-चल्लाकर रेलवे ट्रैक पर सीधा लेटजाने को कहा, महिला ने भी वैसा ही किया। हरियाणा के रोहतक से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपना सिर दबाए ट्रैक के बीच लेटी हुई है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर रही हैं। खुशकिस्मती से महिला की जान बच जाती है।

    6 दर्जन डिब्बे महिला के ऊपर से गुजरे

    6 दर्जन डिब्बे महिला के ऊपर से गुजरे

    महिला को ट्रेन के नीचे देख वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं, हालांकि गेटमैन की सलाह मानने के बाद महिला की जान बच जाती है। बताया जा रहा है कि महिला के ऊपर से मालगाड़ी के करीब 6 दर्जन डिब्बे गुजरे। रेलकर्मी वसीम और जगबीर ने बताया कि यह घटना सुबह 11 बजे की है, जब गोहाना की तरफ से मालगाड़ी सिग्नल न मिलने की वजह से फाटक पर खड़ी हो गई ।

    ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक से उठी महिला

    ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक से उठी महिला

    उन्होंने आगे बताया कि मालगाड़ी को पटरी पर खड़ा देख 67 वर्षीय महिला ट्रेन के नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगी, इतने में गाड़ी चल पड़ी और महिला ने ट्रैक पर लेटकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रैक पर लेटी है और आस-पास खड़े लोग ट्रेन के गुजर जाने के बाद उसे उठाते हैं और हालचाल पूछते हैं।

    यह भी पढ़ें: Video: Trump का पूर्व कसीनो 20 सेकंड में जमींदोज, हॉलीवुड फिल्मों में आया नज़र, 8 मंजिला ऊंचा मलबा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+