Video: Trump का पूर्व कसीनो 20 सेकंड में जमींदोज, हॉलीवुड फिल्मों में आया नज़र, 8 मंजिला ऊंचा मलबा
Donald Trumps Casino Demolished: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के अटलांटिक शहर में स्थित पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्लाजा, जो कभी अपने कसीनों के लिए मशहूर हुआ करता था, धराशायी कर दिया गया है। ट्रंप का ये प्लाजा अब मरम्मत करने के योग्य नहीं रह गया था और इसकी दीवारों की परतें उघड़कर जमीन पर गिरने लगी थीं।
Recommended Video

32 मंजिला इमारत 20 सेकंड में ध्वस्त
32 मंजिला विशाल इमारत को जमींदोज होने में 20 सेकंड से भी कम समय लगा। जब इस बिल्डिंग को विस्फोट करके जमींदोज किया जा रहा था उस दौरान लोग दूर खड़े इसे देख रहे थे। बिल्डिंग के गिरते ही सभी खुशी से चिल्लाने लगे।
ट्रंप के सबसे खास कसीनों में शामिल रहा इस प्लाजा की विदाई को लाइवस्ट्रीम भी किया गया जिसे हजारों लोग देख रहे थे। बिल्डिंग के गिरने के बाद अब अटलांटिक शहर के केंद्र में स्थित इस जगह के विकास का रास्ता खुल गया है।
9 बजे के आसपास जोरदार विस्फोटों की एक श्रृंखला ने इमारत को हिला दिया, जो तब तक सामने से लहर में गिरना शुरू हो गई जब तक कि यह समुद्र तट और बोर्डवॉक को ढकने वाले धूल के विशाल बादल में सीधे नीचे गिर नहीं गया। कुल मिलाकर, यह संरचना को फंसाने में 20 सेकंड से भी कम समय लगा। ध्वस्त होने के बाद इसका मलबा ही 8 मंजिल के बराबर ऊंचाई तक बना हुआ है।

विस्फोटक लगाकर ढहा दी बिल्डिंग
बिल्डिंग को गिराने के लिए बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास बिल्डिंग में एक के बाद एक लगातार कई विस्फोट किए गए जिसने पूरी इमारत को हिला दिया। इसके बाद बिल्डिंग में पीछे की तरफ से गिरना शुरू हुई और आगे की तरफ बढ़ते हुए पूरी की पूरी जमींदोज हो गई। बिल्डिंग गिरने के बाद वहां पर काफी देर तक धूल और धुएं का गुबार छाया रहा।
अटलांटिक शहर के मेयर ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि इमारत गिरने के बाद इसका मलबा ही 8 मंजिला ऊंचा है और इसे हटाने में जून तक का समय लगेगा। इसका कुछ हिस्सा पर्यावरणविद लेने की सोच रहे है जो इसकी मदद से अटलांटिक शहर के किनारे पर कृत्रिम फिशिंग रीफ बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
32 मंजिला मुख्य बिल्डिंग के अलावा बने बोर्डवॉक और कसीनो की पंक्ति के साथ मुख्य सड़क पर स्थित कसीनो-होटल कॉम्प्लेक्स के अतिरिक्त हिस्सों को अभी नहीं गिराया गया है। इसे आगे चलकर विस्फोटकों की जगह भारी मशीनों की मदद से गिराया जाएगा।

मशहूर हस्तियों का पसंदीदा स्थान
एक समय था जब ये प्लाजा अटलांटिक सिटी के सबसे सफल कसीनों में था। ओशन इलेवन फिल्म अगर देखी हो तो जरा इस कसीनों को याद कीजिएगा। फिल्म में यह नजर आया था लेकिन 2014 में इसे बंद कर दिया गया था। ये ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के 3 साल पहले की बात है।
ट्रंप के इस कसीनो में 1984 से 1991 तक कसीनो के इवेंट मैनेजर के रूप में काम करने वाले बर्न डिलन कहते हैं, "जिस तरह से ट्रंप प्लाजा और अटलांटिक सिटी को पूरी दुनिया के सामने रखा वह अविश्वसनीय था।"
वो कहते हैं कि "हल्क होगन से माइक जैगर और कीथ रिचर्ड्स तक, सभी को आप यहां एक साथ देख सकते थे। टायसन की लड़ाई से एक रात पहले तो मैने अपने ट्रैक में जो कुछ देखा उससे मेरी सांसें ही रुक गई। मैने देखा कि जगह भर रही और सामने दो लोग आपस में बात कर रहे थे। ये थे जैक निकोलसन और वॉरेन बीटी।"
उन्होंने आगे कहा कि "आप जरा अंदाजा लगाइए, कि आपके पास मैडोना और सीन पेन, बारबरा स्ट्रीसैंड और ड्वेन जॉनसन, मुहम्मद अली, ओपरा डोनाल्ड साथ में बैठे हों।"
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump!












Click it and Unblock the Notifications