साथी कर्मचारी को ज्यादा सैलरी देने पर महिला ने कर दिया कंपनी पर केस, मिले 21 करोड़
लंदन की एक बैंकर ने समान सैलरी न मिलने पर कंपनी पर केस कर दिया और केस जीतकर कंपनी से 21 करोड़ रुपए हथिया लिए।
लंदन, 3 फरवरी। हम में से ऐसे बहुत से लोग हैं जिसने साथ दफ्तर में आर्थिक या शारीरिक तौर पर उत्पीड़न होता है, लेकिन नौकरी जाने के डर से वह चुपचाप उत्पीड़न सहते रहते हैं और कंपनियां भी उनका खूब फायदा उठाती हैं। लेकिन लंदन की एक बैंकर स्टेसी मैकेन को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने अपने साथ हो रहे अन्याय के प्रति नौकरी की परवाह न करते हुए कंपनी के प्रति आवाज उठाई और उससे 21 करोड़ रुपए हथिया लिए।
यह भी पढ़ें 'मैं गुस्से से बोलूं या प्यार से, इस पर लेक्चर देने वाली आप कौन हैं', लोकसभा स्पीकर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा

उसी काम के लिए पुरुष कर्मचारी को ज्यादा सैलरी देती थी कंपनी
स्टेसी मैकेन लंदन के बीएनपी पारिबास एलए नामक कंपनी में ब्रोकरेज प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जब से उनकी इस कंपनी में नौकरी लगी तब से उन्होंने इस बात पर गौर किया कि उन्हें उनके पुरुष सहकर्मी से कम सैलरी दी जा रही है, जबकि वह उसी पद पर कार्यरत है और समान कार्य करता है। यह बाद स्टेसी को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने कंपनी के खिलाफ कोर्ट केस कर दिया।

कोर्ट ने कंपनी को दिया 21 करोड़ रुपए देने का आदेश
जब इस मामले की सुनवाई हुई तो जज ने कंपनी को अपारदर्शी वेतन प्रणाली का दोषी मानते हुए पीड़िता को लगभग 21 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया। इसके अलावा उन्हें बोनस और अन्य भत्ते देने का भी आदेश दिया गया। केस जीतने के बाद स्टेसी मैकेन की वकील ने कहा कि यह केस उन कंपनियों के लिए सबक है जो लिंग के आधार पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करती हैं। इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टेसी की साल 2013 में बीएनपी में नौकरी लगी थी। उसी समय एक पुरुष को भी उसी पद पर नौकरी दी गई थी, लेकिन कंपनी समान जिम्मेदारी के लिए दोनों को अलग-अलग वेतन देती रही।

कंपनी के बॉस ने किया था यौन उत्पीड़न
स्टेसी ने कोर्ट को यह भी बताया कि नौकरी लगने के कुछ महीनों बाद ही उसके बॉस मेट पिनॉक ने शराब के नशे में उसका यौन उत्पीड़न भी किया। मेट पिनॉक की पीए ने कोर्ट को बताया कि अक्टूबर 2013 में पिनॉक और उनकी ब्रॉकरेज टीम के कुछ साथियों ने चुड़ैल की टोपी उनकी टेबल पर रख दी थी और शाम को पब में शराब पीने चले गए। पीए ने कोर्ट को यह भी बताया कि इस घटना से स्टेसी बहुत असहज हो गई थीं और उन्होंने अपने पुरुष साथियों के साथ काम न करने की इच्छा जाहिर की थी. चुड़ैल वाली टोपी उन्होंने जानबूझकर स्टेसी की टेबल पर छोड़ी थी। इसके बाद एक दूसरे बॉस डेनिस पिहान ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वह जब भी उससे बात करने की कोशिश करतीं, वह उनकी बात सुने बगैर ही उन्हें अपमानित कर वहां से भगा देता। स्टेसी अपने सारे दावों को कोर्ट में साबित करने में कामयाब रहीं और इसके बाद कोर्ट ने कंपनी को स्टेसी को 21 करोड़ के भुगतान का आदेश दिया।












Click it and Unblock the Notifications