Watch: भैंस के साथ Video बनाने चली थी महिला, अगले ही पल जानवर ने सिखा दिया दर्दनाक सबक

नई दिल्ली, 16 जनवरी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। कुछ का ये सपना आसानी से पूरा हो जाता है तो कई लोगों को वीडियो बनाने के लिए काफी कुछ सहन करना पड़ता है। देश में टिकटॉक बैन होने के बाद अब शॉर्ट वीडियो वाले कई ऐप मार्केट में आ गए हैं, इन्हीं में से एक 'क्वाई' ऐप के लिए भैंस के साथ वीडियो बना रही महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वह फिर कभी अब उस जानवर के साथ ऐसा मजाक करने के बारे में नहीं सोचेगी।

भैंस के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी

भैंस के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी

जी हां, सोशल मीडिया पर महिला और भैंस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल होने के लिए महिला अपनी पालतू भैंस के साथ शॉर्ट वीडियो बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन अगले ही पल उसके साथ बड़ा हादसा हो गया। हालांकि महिला को कोई चोट नहीं आई लेकिन उसके इस वीडियो को लोग चटखारे लेकर सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। फेसबुक पर निर्मला नाम की यूजर द्वारा वीडियो को शेयर किया गया है।

अगले ही पल हुआ ये हाल

अगले ही पल हुआ ये हाल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी भैंस के बिल्कुल पास खड़ी होकर लिप्सिंग करने की कोशिश करती है। इस बीच महिला भैंस के ऊपर पैर रखकर चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन अचानक भैंस के पीछे हटने से महिला का बैलेंस बिगड़ जाता है। अगले ही पल महिला सीधे भैंस के ऊपर से धड़ाम से जमीन पर गिरती है। इस बीच वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भागकर महिला को बचाने के लिए उसके पास जाता है।

भैंस का मूड हुआ खराब

भैंस का मूड हुआ खराब

महिला के साथ ये पूरा हादसा सिर्फ 7 सेकंड में ही हो जाता है। इंटरनेट पर अब इस वीडियो ने धमाल मचा दिया है। अब तक 1 लाख से अधिक लोगों द्वारा इसे देखा जा चुका है, वहीं 11 हजार से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है। वीडियो देखने पर लगता है कि महिला पहले भी भैंस के साथ कई वीडियो बना चुकी होगी, इसलिए उसे भैंस पूरा भरोसा था। हालांकि इस बार लगता है भैंस को महिला की हरकत पसंद नहीं आई और उसने उसे जमीन पर पटक दिया।

बाल-बाल बची महिला

बाल-बाल बची महिला

गनीमत रही कि भैंस ने महिला पर अपना पैर नहीं रखा, वर्ना उसकी क्या हालत होती इसका अंदाजा आप लगा ही सकते हैं। कुछ सेकंड का ये मजाकिया वीडियो महिला की जान पर भी बन सकता था। वीडियो कहां का है, इस बात की तो जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे लड़की ज्यादा मस्ती में यही होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, भैसिया तो गई पानी में, ज्यादा चोट नही लगा होगा।

वीडियो से सीखें सबक

वीडियो से सीखें सबक

इस वीडियो से उन लोगों को जरूर सबक लेना चाहिए, जो कुछ मिनट की मस्ती के लिए जानवरों से छेड़खानी करते हैं। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है, कभी-कभी जान पर भी बात आ सकती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते है, जहां लोग जानवरों के साथ पहलवानी के चक्कर में हड्डी तुड़वा बैठते हैं। इससे पहले एक ऊंट से पंगा लेने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शख्स को ऊंट से भयंकर लात खानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: OMG : 7 दिन के अंतराल में भैंस के दो बार हुआ प्रसव, देखने उमड़े लोग, चिकित्सक भी चकित, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+