OMG : 7 दिन के अंतराल में भैंस के दो बार हुआ प्रसव, देखने उमड़े लोग, चिकित्सक भी चकित, देखें VIDEO
खरगोन, 15 जनवरी। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गांव चोली में महज सात दिन के अंतराल में भैंस ( Bhains ) के दो बार प्रसव हुआ है, जो न केवल आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है बल्कि पशु चिकित्सक भी हैरान हैं।
Recommended Video

6 व 14 जनवरी को हुआ प्रसव
बता दें कि खरगोन के गांव चोली के पशुपालक जगदीश पाटीदार के घर पर 6 जनवरी सुबह 6 बजे भैंस के प्रसव हुआ था। अब 7 दिन बाद ही यानी 14 जनवरी की सुबह 11 बजे उसी भैंस को फिर प्रसव हुआ। भैंस ने सात दिन में दो पाड़ों को जन्म दिया है।

गांव चोली में भैंस ने सात दिन में जन्मे दो पाड़े
यह बात पूरे गांव चोली में आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी पशु चिकित्सक डॉक्टर नरेंद्र सिंह डावर को भी दी गई। डॉक्टर नरेंद्र सिंह डावर ने मौके पर पहुंचकर भैंस व दोनों पाड़ों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है।

क्या कहते हैं पशु चिकित्सक?
पशु चिकित्सक नरेंद्र सिंह डावर कहते हैं कि यह दुलर्भ केस है। ऐसा लाखों केस में एक बार संभव है। पशु चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे सुपर फैटेशन कहा जाता है।

केस स्टडी कर रही डॉक्टरी की टीम
जगदीश पाटीदार के घर पर सात दिन में एक ही भैंस के दो बार प्रसव होने के केस की स्टडी के डॉ. लोकेंद्र सिंह चौहान, डॉ. महेश बर्मन, डॉ. बीएल पाटीदार एवं नरेंद्र सिंह डावर की टीम जुटी है।

क्या होता है सुपर फैटेशन?
डॉक्टरों के अनुसार सुपर फैटेशन की वजह से भैंस के दो बार प्रसव हुआ है। इस प्रक्रिया में होता यह है कि मादा पशु गर्भधारण होने के बाद फिर से एक और नया गर्भ धारण कर लेती है।

गर्भधारण में डिफरेंस होने के कारण
दोनों समय के गर्भधारण में डिफरेंस होने के कारण उनके प्रसव में भी डिफरेंस होता है। इसी कारण उनके प्रसव में भी अंतर होता है।












Click it and Unblock the Notifications