7 दिनों में महिला ने दो बार दिया बच्चे को जन्म, 3 बच्चों की बनी मां

चीन की एक महिला ने 7 दिनों के भीतर में 3 बच्चों को दो बार में जन्म दिया। डॉक्टरों की माने तो ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला ने 7 दिनों में दो बार बच्चे को जन्म दिया हो।

नई दिल्ली। खबर की हेडलाइन पढ़कर आप चौंक गए होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि कोई महिला 7 दिनों के भीतर दो बार बच्चे को जन्म दे। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ऐसा सचमुच में हुआ है। चीन में एक महिला ने 7 दिनों के अंदर 2 बार बच्चे को जन्म दिया और 3 बच्चों की मां बन गई।

 Woman gives birth twice in SEVEN DAYS

चैंग नाम की महिला ने 7 दिन दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। तीन बच्चों को इस महिला 7 दिन के अंतराल पर जन्म दिया। पिपुल्स डेली ऑनलाइन के मुताबिक 20 साल की उम्र में महिला प्रेग्नेंट हुई थी। 30 हफ्तों के गर्भ के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ,जिसके बाद 21 फरवरी को महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद महिला की प्रसव पीड़ा बंद हो गई, जबकि उसके गर्भ में दो बेटियां अभी भी थी। डॉक्टरों ने कहा कि चूंकि प्रसव पीड़ा बंद हो गई है, ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों को मां के गर्भ में ही छोड़ने का फैसला किया। 7 दिन बाद महिला को एक बार फिर से प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने एक बार फिर से नॉर्मल डिलीवरी से ही दो बेटियों को जन्म दिया। महिला के तीनों ही बच्चे प्रीमेच्योर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला की शादी साल 2012 में हुई थी और अगस्त 2016 में चैंग पहली बार गर्भवती हुई थी। जिसके बाद महिला ने एक बेटे और दो बेटियों को 7 दिनों के अंतर पर जन्म दिया। डॉक्टरों की माने तो ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला ने 7 दिनों में 2 बार बच्चे को जन्म दिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+