Virat vs Rohit: रोहित शर्मा को पीछे छोड़ नंबर-1 बनेंगे विराट कोहली? IPL में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर!
Virat vs Rohit: क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड्स के बादशाह कहे जाने वाले विराट कोहली मंगलवार यानी 26 मई को एक और इतिहास रचने जा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान जब गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मैच में टॉस के लिए मैदान पर कदम रखेंगे तो वे आईपीएल (IPL) के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कैप्ड खिलाड़ी बन जाएंगे और यह रिकॉर्ड कम से कम आईपीएल 2027 तक उनके नाम सुरक्षित रहेगा।
रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे, धोनी पहले ही सूची में पिछड़े (Virat vs Rohit)
मौजूदा समय में विराट कोहली 281 आईपीएल मैचों के साथ संयुक्त रूप से टॉप स्थान पर हैं। वे यह स्थान भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ शेयर कर रहे हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के कारण रोहित का सफर लीग चरण में ही समाप्त हो गया। ऐसे में विराट कोहली जैसे ही अपना अगला मैच खेलेंगे, वे रोहित शर्मा (281 मैच) को पीछे छोड़कर 282 मैचों के साथ इस एलीट लिस्ट में अकेले नंबर-1 बन जाएंगे।

लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचे धोनी
इस सीजन की शुरुआत से पहले महान कप्तान एमएस धोनी (278 मैच) आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी थे। लेकिन आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले धोनी गंभीर रूप से काफ इंजरी (पिंडली की चोट) का शिकार हो गए। चोट के कारण वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इस पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके और पूरे समय बेंच पर ही बैठे रहे, जिसके कारण वे इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
कम से कम दो और मैच खेलना तय, फाइनल पहुंचे तो खेलेंगे तीन मुकाबले
आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिसके चलते विराट कोहली का इस सीजन में कम से कम दो और मैच खेलना पूरी तरह तय है। यदि आरसीबी पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, यदि टीम पहला क्वालीफायर हार जाती है तो उसे फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलना होगा। इस समीकरण के लिहाज से विराट इस सीजन का अंत 284 मैचों के रिकॉर्ड के साथ भी कर सकते हैं।















Click it and Unblock the Notifications