Video: बच्चे ने मिट्टी और कबाड़ से बना डाली करोड़ों रुपए की Bugatti कार, क्रिएटिविटी देखकर हैरान रह गए लोग
थाईलैंड के एक यूट्बर ने न केवल एक महंगी गाड़ी का सपना देखा बल्कि उसे किसी शोरूम से खरीदने की बजाय खुद घर पर ही बना डाला।
बैंकॉक, 10 फरवरी। हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास भी एक लग्जरी कार हो, लेकिन करोड़ों लोगों के लिए यह केवल एक सपना बनकर ही रह जाता है। लेकिन थाईलैंड के एक यूट्बर ने न केवल एक महंगी गाड़ी का सपना देखा बल्कि उसे किसी शोरूम से खरीदने की बजाय खुद घर पर ही बना डाला। आज इस बच्चे द्वारा बनाई गई Bugatti Chiron कार का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान, सनी देओल...अर्जून कपूर: सेलेब्स जिन्होंने माता-पिता की दूसरी शादी का किया कड़ा विरोध

बच्चों द्वारा तैयार की गई Bugatti को देख हैरान हुए लोग
दरअस्ल यह कार Bugatti Chiron का रेप्लिका है। इस कार को NHET TV के एक थाई यूट्यूबर ने अपने दोस्तों की मदद से घर पर ही डिजाइन किया है। इस कार को उसने कैसे बनाया इसकी पूरी प्रोसेस इस वीडियो में बताई गई है। दरअसल कार को बनाने में उसने ज्यादातर उन चीजों का इस्तेमाल किया है जो उसे पैसों से नहीं खरीदनी। कार को बनाने में भारी मात्रा में मिट्टी और कबाड़ का इस्तेमाल किया गया है। बच्चे ने कार को बिल्कुल उसी तरीके से बनाया जैसे किसी कार को एक कारखाने में बनाया जाता है। पहने उसने इसका मॉडल बनाया, फ्रेस, साइज सब कुछ तैयार किया। कार कैसे डिजाइन की जाती है इसलिए लिए उन्हें कई जगह स्टडी भी की।

इतने दिन में तैयार हुई कार
इस कार को तैयार करने में इस बच्चे को पूरे एक साल का समय लगा। आपको बता दें कि ये कार देखने में जरूर Bugatti है, लेकिन इसमें Bugatti का कोई भी पार्ट इस्तेमाल नहीं किया गया है। केवल इसको बुगाटी का लुक दिया गया है। खबरों की मानें तो इसमें टोयोटा कार का इंजन लगाया गया है।

इससे पहले NHET TV ने बनाई थी Ferrari 488 GTB
यह पहली बार नहीं है जब इस यूट्यूबर ने ऐसा कारनामा करके दिखाया है। इससे पहले इसने अपने साथियों के साथ मिलकर Ferrari 488 GTB बनाई थी। हालांकि इसका डिजाइन असली Ferrari 488 GTB से पूरी तरह से मैच नहीं कर रहा था, लेकिन उसने अब जो बुगाटी बनाई है, वह बिल्कुल असली बुगाटी से मिलती है।

आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा करोड़ों रु की #Bugatti खरीदने की क्या ज़रुरत है, जब आपमें अरबों की क्रियेटिविटी और स्किल्स हों! इस वीडियो को अब तक 33 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने वीडियो देखकर शानदार कमेंट्स भी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications