पार्क घूमने गई लड़की के पीछे जंगली भैंसे ने लगा दी दौड़, ठोकर लगने से गिरी और फिर... देखें डरा देने वाला Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वयारल हो रहा है जिसमें एक मैदानी इलाके में घूम रही लड़कियों के पीछे भैंसे ने दौड़ लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां पैदल जा रही है लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि उनके पीछे एक भैंसा तेजी से दौड़ता हुआ रहा है। इस बीच अपनी जान बचाने के लिए भागती हुए दोनों लड़कियों में से एक ठोकर लगने से गिर जाती है। सोशल मीडिया पर यह भयानक वीडियो अब काफी वायरल हो गया है और कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राष्ट्रीय उद्यान में घूमने गई थी लड़कियां

राष्ट्रीय उद्यान में घूमने गई थी लड़कियां

वायरल हुआ वीडियो अमेरिका के येलोस्टोन नेशनल पार्क का है जहां एक भैंसे ने दो लड़कियों का पीछा किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक येलोस्टोन नेशनल पार्क में जंगली बाइसन घूमते रहते हैं जो काफी खतरनाक भी होते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय उद्यान में घूमने आए मेहमानो को इन जानवरों के बहुत करीब जाने के खिलाफ चेतावनी दी जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइसन के बहुत करीब जाना उन दो लड़कियों को कितना महंगा पड़ा।

भैंसों के झुंड के करीब पहुंची लड़की

भैंसों के झुंड के करीब पहुंची लड़की

इस वीडियो को पिछले सप्ताह यूट्यूब पर शेयर किया गया था जो अब वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में नजर आ रही दो लड़कियां नेशनल पार्क घूमने गई थीं तभी वह भैंसों के झुंड के इतने करीब पहुंच जाती है कि उनकी जान को खतरा बन जाता है। जैसे ही बाइसन लड़कियों के पीछे दौड़ लगाता है तो लड़कियां जान बचाने के लिए भागने लगती हैं। तभी उनमें से एक लड़की लड़खड़ाकर गिर जाती है।

बाइसन को भगाने के लिए कर्मचारियों ने डराया

बाइसन को भगाने के लिए कर्मचारियों ने डराया

हालांकि लड़की खुशकिस्मत होती हैं कि बाइसन उसके पास पहुंच जाता है लेकिन वह लड़की पर हमला नहीं करता। वह काफी देर तक लड़की के चारों तरफ घूमता रहता है। इस दौरान दूसरी लड़की और वहां मौजूद कर्मचारी बाइसन को भगाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाते हैं। कुछ देर वहीं खड़े रहने के बाद बाइसन वहां से निकल जाता है और दोनों लड़कियां दूर भाग निकलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं।

यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

यूट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो

यूट्यूब पर पोस्ट होने के बाद से ही यह वीडियो वायरल है और कई यूजर्स ने लड़कियों की इस बेवकूफी के लिए उनकी निंदा भी की है। इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला मोंटाना की रहने वाली है और वह मरने की एक्टिंग करना अच्छे से जानती थी। उसकी उसी कला के चलते बाइसन ने उस पर हमला नहीं किया।

विलुप्त होने की कगार पर है यह जानवर

क्लोई मुसुमेसी ने बताया कि महिला को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई और वह बिना खरोंच के बाइसन से बचने में कामयाब रही। नेशनल पार्क सर्विस की वेबसाइट के मुताबिक बाइसन ने येलोस्टोन में अधिक लोगों को घायल किया है। नेशनल पार्क ने इन जानवरों से पर्यटकों को कम से कम 23 मीटर की दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। बता दें कि बायसन गोवंश के जीव वैज्ञानिक कुल में विशाल समखुरीय प्राणियों का एक जीव वैज्ञानिक वंश है। इस वंश में छह ज्ञात जातियां हैं, जिनमें से दो अस्तित्व में हैं और चार विलुप्त हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना: ऑक्सफोर्ड के बाद चीन की वैक्सीन ने दिए अच्छे परिणाम, भारत में ट्रायल जारी, जानिए इससे जुड़ी हर बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+