कहां है 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स'? वो जंगल जहां पेड़ों से लटकी रहती हैं खौफनाक गुड़िया, रात में नहीं जाते लोग

बर्लिन, 04 फरवरी। दुनिया में कई ऐसी डरावनी और खतरनाक जगहें हैं जहां का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात में जाने से आम इंसान ही नहीं, बल्कि रिसर्चर्स भी डरते हैं। जर्मनी में पाए जाने वाले 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल' (गुड़िया का जंगल) के जंगल के बार में आपने शायद ही कभी पहले सुना हो। कई लोग इस जंगल के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल करते हैं, जिसका सच उन्हें खौफ में डाल देता है।

जर्मनी का 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स'

जर्मनी का 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स'

'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स' जर्मनी के मशहूर और खौफनाफ इलाकों में आता है। घने जंगल और ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरा ये इलाका डरावनी जगह के लिए मशहूर है। यहां को भी रात के समय नहीं आना चाहता, अगर दिन में भी आप 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स' में पहुंच गए तो उल्टे पांव भागना होगा। जर्मनी के ही रहने वाले एक फोटोग्राफर ने इस जगह की खोज की थी। यहां पेड़ों से डरावनी गुड़िया और गुड्डे लटकते रहते हैं।

पेड़ से लटकते रहते हैं गुड्डा-गुड़िया

पेड़ से लटकते रहते हैं गुड्डा-गुड़िया

यहां हजारों की संख्या में गुड्डे-गुड़ियों को पेड़ से या तो लटकाया गया है, या फिर शाखाओं से बांधा गया है। कुछ डॉल तो कई साल पुराने नजर आते हैं, समय के साथ उनकी स्थिति और भयानक हो गई है। 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स' की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, सलाह दी जाती है कि इन फोटोज को वही देखें जिनका दिल मजबूत है। हो सकता है इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कई रात इसी से जुड़ा सपना देखें।

फेसबुक पर शेयर की फोटो

फेसबुक पर शेयर की फोटो

पेड़ों से लटक रहे कुछ डॉल रो रहे हैं, कुछ मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन सभी डरावने लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने वाली फोटोग्राफर मेली ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें इस जगह के बारे में पांच साल पहले पता चला था। उनका एक फेसबुक पेज भी है (Mellie's Welt der Fotografie) जिस पर वो कई डरावनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मेली के मुताबिक ये जगह अभी भी आम लोगों से दूर है।

पांच साल बाद भी सब वैसे का वैसा

पांच साल बाद भी सब वैसे का वैसा

यहां पांच साल में अब तक कुछ नहीं बदला है। फोटो में देखा जा सकता है कि कुछ डॉल्स बेहद डरावने लग रहे हैं। मेली को ऐसी जगहों पर जाने और उनकी तस्वीरें लेने का शौक है। उन्होंने जो फोटो शेयर की है वो 'फॉरेस्ट ऑफ डॉल्स' की ही हैं, जो जर्मनी के लोगों में अब काफी फेमस जगह है। मेली ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, सावधान, ये तस्वीरें आपको परेशान कर सकती हैं।

इसलिए यहां आते है लोग

इसलिए यहां आते है लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये जगह लोगों में जियोकैचिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। यह एक तरह का खेल है, या टाइम पास का अच्छा तरीका। इस खेल में किसी सामान से भरे बॉक्स को छिपा दिया जात है, फिर लोग उस बॉक्स की तलाश करते हैं। यहां फोटोग्राफर्स और जियोकैचर्स का आना जाना लगा रहता है, लेकिन रात में इस जगह आने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता। गुड़िया की खौफनाक नजरें लोगों के अंदर डर पैदा कर देती हैं।

यह भी पढ़ें: अजगर और कोबरा की भयानक लड़ाई का हुआ खौफनाक अंत, गर्दन पर दांत गड़ाकर सांप ने किया हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+