अजगर और कोबरा की भयानक लड़ाई का हुआ खौफनाक अंत, गर्दन पर दांत गड़ाकर सांप ने किया हमला

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हम सभी जंगली जानवरों की आपसी लड़ाई का वीडियो देखते रहते हैं, जो कभी मजेदार होते हैं तो कभी काफी डरावने भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो थाईलैंड का है, जिसमें सांप और अजगर की लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई का खौफनाक अंत आपको डरा भी सकता है।

युवक ने कैमरे में कैद कर लिया

युवक ने कैमरे में कैद कर लिया

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के दक्षिणी इलाके Nakhon Si Thammara में ये सांप और अजगर की लड़ाई देखने को मिली। इस खौफनाक मंजर को अनूचित प्रीचा नाम के युवक ने देखा और फिर कैमरे में कैद कर लिया।

सड़क किनारे लड़ते हुए नजर आएं दोनों

सड़क किनारे लड़ते हुए नजर आएं दोनों

सांप और अजगर की इस लड़ाई का तरीका देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़ाई के चश्मदीद रहे अनूचित प्रीचा ने बताया कि उन्होंने सांप और अजगर को सड़क के किनारे एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा।

खाने के लिए सांप का शिकार कर रहा था अजगर

खाने के लिए सांप का शिकार कर रहा था अजगर

इनमें से एक अपनी जान बचाने के लिए लड़ रहा था। जबकि दूसरा अपनी भूख मिटाने के लिए लड़ रहा था। वे एक-दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमला कर रहे थे।

एक-दूसरे पर भारी पड़ते रहे अजगर और कोबरा

कभी एक तो कभी दूसरा भारी पड़ रहा था। अजगर अपने शिकार को पहले जकड़ता है और फिर उसे तोड़ता है ऐसा ही वो सांप के साथ भी कर रहा था।

सांप ने गर्दन पर काटा

सांप ने गर्दन पर काटा

इस दौरान कोबरा को जब अजगर ने बुरी तरह से जकड़ रखा था तो सांप ने अपनी चाल चली और अजगर के गर्दन पर अपने जहरीले दांत गड़ा दिये और फिर जहर के असर होने का इंतजार करता रहा। इसके बाद जैसे ही जहर का असर हुआ तो अजगर की पकड़ ढीली हो गई और कोबरा सांप वहां से भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+