Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ तूफानी! दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, कर्नाटक में Red Alert, चलेंगी तेज हवाएं
Aaj Ka Mausam: केरलम में जहां जमकर मानसून बरस रहा है वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में भी बरसात हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज तटीय कर्नाटक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है।
उसका कहना है कि देश के 12 राज्यों में बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिन राज्यों में आज के लिए रेन अलर्ट जारी हुआ है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, आंध्रा और गोवा शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जगहों पर बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी स्पीड 80-90 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और NCR क्षेत्र में भी आज बरसात हो सकती है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है लेकिन यहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन शाम के समय तेज हवाओं और बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
इटावा, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत कई शहरों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।
पश्चिम बंगाल में जमकर बरसेंगे बादल
अलीपुरद्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, हुगली, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, झाड़ग्राम, कलिम्पोंग, कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया में येलो अलर्ट जारी है।

असम में ऑेरेंज अलर्ट जारी
बाजाली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, चराइदेव, चिरांग, दारंग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलाघाट, गोआलपाड़ा, हाइलाकांडी, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग में असम में ऑेरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में आंधी-तूफान की आशंका है।
तटीय कर्नाटक में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय जिलों, विशेषकर उडुपी और दक्षिण कन्नड़ में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।














Click it and Unblock the Notifications