Viral Video: जब बाघ को भी मिला टब बाथ का लुफ्त उठाने का मौका, देखिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भले ही सर्दी अपनी चरम की ओर बढ़ रही है लेकिन देश में कई और हिस्से ऐसे हैं जहां आज भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी गर्मी से काफी परेशान हो जाते हैं, ऐसे में जानवर गर्मी से बचने के लिए पानी की तरफ भागते हैं। हाल ही में कर्नाटक से सामने आए एक वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इसमें देखा जा सकता है कि जंगल से एक बाघ निकल कर आता है और पानी से भरे टब में बड़े मजे से आराम करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

टब बाथ लेते इस बाघ की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 1 मिनट 49 सेकंड के वीडियो को दूर से छिपकर किसी ने शूट किया है। ठब बाथ लेते बाघ के वीडियो को यो को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या असामान्य घटना है। व्हाट्सएप पर दोस्त से मिला वीडियो।'

टब के अंदर पानी देख खुद को रोक नहीं सका बाघ

टब के अंदर पानी देख खुद को रोक नहीं सका बाघ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो कर्नाटक के कूर्ग का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल की तरफ से एक बाघ पानी से भरे टब के पास आता है। पहले वह पानी को छूकर जायजा लेता है, उसके बाद टब का एक चक्कर लगाता है। इस दौरान बाघ लगातार अपने आस-पास भी देखता है कि कहीं उसे कोई देख तो नहीं रहा। इसके बाद बाघ पानी से भरे टब में छलांग लगा देता है।

गर्मी से बचने के लिए टब के अंदर कूदा बाघ

गर्मी से बचने के लिए टब के अंदर कूदा बाघ

टब के अंदर घुसते ही बाघ पानी में आराम बैठ दाता है। देखने में ऐसा लगता है जैसे बाघ गर्मी से परेशान हो और ठंडक पाने के लिए पानी के अंदर जाकर बैठ गया। बाघ की इस हरकत को पास में छिपकर एक शुख्स ने अपने फोन में कैद कर लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स ने इसे वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.39 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जबकि इस पर 746 रिट्वीट और 131 लाइक्स मिले हैं।

दो बाघों की लड़ाई को देख WWE के फाइटर भी शर्मा जाएं

दो बाघों की लड़ाई को देख WWE के फाइटर भी शर्मा जाएं

हाल ही में दो बाघों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे देख हर कोई दंग रह गया था। वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व का है जहां पहुंचे कुछ पर्यटकों ने अपने कैमरे में दो बाघों की खूंखार लड़ाई को कैद किया। वीडियो में दोनों बाघों की दहाड़ सुनकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस जानवर की लड़ाई कितनी घातक होती है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: दो बाघों के बीच भयानक लड़ाई को देख WWE के फाइटर भी शर्मा जाएं, देखिए एक-दूसरे को कैसे उठाकर पटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+