Vishal Mega Mart में निकली निकली सिक्योरिटी गार्ड के जॉब की वैकेंसी पर मीम की बौछार, देखें यहां
Vishal Mega Mart: देश के चर्चित रिटेल शॉप विशाल मेगा मार्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के लिए एक वैकेंसी निकाली गई थी। इसमें गार्ड की नौकरी के लिए प्रतियोगियों से फिजिकल टेस्ट के साथ ही करेंट अफेयर्स और इंग्लिश के सवाल पूछे गए थे। इसी वजह से सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स सब जगह पर मीम्स की बौछार हो रही है। कुछ यूजर्स ने तो सिक्योरिटी गार्ड की इस जॉब के टेस्ट की तुलना आईआईटी और यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं से की है। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर गार्ड बनने के लिए ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर वैकेंसी का पोस्ट वायरल
दरअसल कुछ दिन पहले ही विशाल मेगा मार्ट की ओर से देश भर में फैले अपने रिटेश शॉप्स के लिए सिक्योरिटी गार्ड की वैकेंसी का विज्ञापन दिया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, एक अप्रैल को लिए गए टेस्ट में परीक्षार्थियों से गार्ड की नौकरी के लिए सामान्य ज्ञान, इंग्लिश और स्थानीय भाषा से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसके साथ ही फिजिकल टेस्ट भी रखा गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का दिल छूने वाला अंदाज, काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथियों को केले खिलाने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और रील्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस टफ परीक्षा को लेकर जमकर क्रिएटिविटी दिखाई है। एक यूजर ने तो इसे सरकारी नौकरी से भी बेहतर बताया है। वैसे यूजर की बात भी सही है, क्योंकि गार्ड की नौकरी के लिए इंग्लिश और करेंट अफेयर्स की जानकारी रखना मामूली बात नहीं है।
विशाल मेगा मार्ट में गार्ड बनने के लिए कोचिंग
आईआईटी और यूपीएससी के लिए ऑनलाइन कोचिंग क्लास तो पुरानी बात हो गई है। अब नयी कोचिंग क्लास विशाल मेगा मार्ट में सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए शुरू हो रही है।
कुछ यूजर्स ने तो गार्ड की नौकरी पाने पर अपनी खुशी का भी इजहार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: PWD में सर्विस बुक गायब होने पर 'भगवान' का सहारा, पत्र वायरल होने पर मांगा स्पष्टीकरण, हैरान करने वाला मामला












Click it and Unblock the Notifications