कहां से आता है इतना कॉन्फिडेंस? चलती ट्रेन से कचरा पटरियों पर फेंकते 'रेलवे कर्मचारी' का Video वायरल, सस्पेंड
Viral Video: लाखों लोग प्रतिदिन भारतीय रेलवे में यात्रा करते है। ऐसे में ट्रेनों की साफ-सफाई और स्टेशनों का रखरखाव एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी डस्टबिन का कचरा चलती ट्रेन से पटरियों पर फेंकते हुए देखा जा सकता है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, यह वायरल वीडियो सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक का बताया जा रहा है, जो मुंबई में सूबेदारगंज (एसएफजी) के बीच चलती है। चलती ट्रेन से रेलव के ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ का कर्मचारी डस्टिबन में पड़े कचरे को बाहरकी तरफ फेंक रहा है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा सकता है कि कर्मचारी बिना किसी डर या झिझक के लगातार पूरा कचरा फेंक रहा। इस दौरान उसे हंसते हुए दरवाजा बंद करते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच पास खड़े एक शख्स ने उसे चेतावनी भी दी। साथ ही, पूरे घटना का वीडियो बना लिया और ट्वविटर पर शेयर कर दिया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
चलती ट्रेन से कचरा फेंकने और नियम तोड़ने का यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से पोस्ट किया जा रहा है। इस वीडियो को 6 मार्च को @theskindoctor13 नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया है। यूजर ने अपने कैप्शन में लिखा, 'उसे पता था कि उसकी रिकॉर्डिंग हो रही है, और लोग उसे गलत ठहरा रहे हैं, फिर भी यह कथित रेलवे कर्मचारी नहीं रुका। आखिर यह अहंकार और आत्मविश्वास कहां से आता है?'
रेलवे ने निकाला, लगाया जुर्माना
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो रेलवे विभाग हरकत में आ गया और कर्मचारी को रेलवे कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा, 'सूचना के लिए धन्यवाद, जैसे ही हमें शिकायत मिली, रेलवे ने कार्रवाई की। स्पेशल ट्रेन 04115 में काम करने वाले कंचन लाल नामक ओबीएचएस कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है। साथ ही ओबीएचएस ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाया गया है।'
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
49 सेकंड के इस वायरल वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये है इंडियन रेलवे की हालत, सीनियर कर्मचारी सारा कूड़ा उठाकर बाहर फेंकते हुए। ये देखिए क्या हालात है इंडियन रेलवे की... और ये बोलते हैं कि देश को आगे बढ़ाएंगे... ऐसे बढ़ाएं देश को आगे।
वहीं, एक अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कोई जवाबदेही नहीं और ना ही नौकरी जाने का डर।' इसी तरह तमाम यूजर ने कथित रेलवे कर्मचारी की आलोचना की और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें: RAC Ticket Rules: RAC यात्रियों की मौज, अब मिलेगी कंफर्म टिकट जैसी सुविधा, रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications