RAC Ticket Rules: RAC यात्रियों की मौज, अब मिलेगी कंफर्म टिकट जैसी सुविधा, रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम
Indian Railways RAC ticket Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत में एक अहम बदलाव किया है। अब एसी कोच में RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म सीट जैसी सुविधा मिलेगी।

भारतीय रेलवे ने एसी कोच में RAC यात्रियों के लिए यह पहल की है, ताकि उनका सफर आरामदायक हो सके। अब एसी कोच में RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री को पूरा बेडरोल मिलेगा।
अब तक दो RAC यात्रियों को एक ही बेडरोल शेयर करना पड़ता था, जिससे अक्सर असुविधा और बहस की नौबत आ जाती थी। लेकिन अब, हर RAC यात्री को सीलबंद बेडरोल किट मिलेगी, जिसमें दो चादरें, एक गर्म कंबल, एक मुलायम तकिया और एक तौलिया शामिल होगा।
यह पहल RAC यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के साथ-साथ, उनके साथ होने वाले भेदभाव को भी दूर करेगी। अब RAC यात्री भी कंफर्म टिकट वालों की तरह सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे, और अपनी मंजिल तक सुकून से पहुंच सकेंगे।
अधूरा किराया, अधूरी सुविधा? अब नहीं! (RAC Ticket Rules)
RAC टिकट पर यात्री पूरा किराया देते हैं, लेकिन उन्हें साइड लोअर बर्थ की आधी सीट पर ही संतोष करना पड़ता है। मगर अब इन यात्रियों को कंफर्म टिकट वालों की तरह बेडरोल मिलेगा। जैसे ही कोच अटेंडेंट बर्थ पर पहुंचेगा, बेडरोल उन्हें सौंप दिया जाएगा। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक, "RAC यात्रियों को भी अब कंफर्म टिकट वालों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कोच अटेंडेंट तुरंत बेडरोल देगा। यह बदलाव यात्रियों की संतुष्टि और आराम को ध्यान में रखकर किया गया है।"
अब क्या-क्या मिलेगा?
- हर RAC यात्री को एक सीलबंद बेडरोल किट दी जाएगी, जिसमें चादरें, तकिया, कंबल और तौलिया होगा।
- RAC टिकट पर यात्रा कर रहे दोनों व्यक्तियों को अलग-अलग बेडरोल मिलेंगे, जिससे झगड़े और असुविधा नहीं होगी।
- एसी कोच में ठंड से बचाने के लिए किट में सभी जरूरी चीजें (चादरें, तकिया, कंबल और तौलिया) उपलब्ध होंगी।
- RAC यात्री भी अब कंफर्म टिकट वालों की तरह सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications