अजब-गजब: किराया नहीं दिया तो महिला को मिली 48 किमी पैदल चलने की सजा
नई दिल्ली। अमेरिका के ओहियो में एक अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां एक महिला को 48 किलोमीटर पैदल चलने की सजा सुनायी गई है क्योंकि महिला के पास टैक्सी का किराया देने को पैसे नहीं थे।
इस अनोखी सजा को सुनाया है लेक काउंटी में जज माइकल सिकोनेटी ने, जो कि अपने न्याय के लिए पूरे अमेरिका में फेमस हैं। जिस महिला को सजा सुनायी गई है, उसका नाम है विक्टोरिया बैस्कॉम, जिन्होंने क्लीवलैंड से पीन्सविल जाने के लिए कैब बुलाई थी लेकिन उसने पीन्सविल पहुंचने के बाद कैब ड्राईवर को पैसे नहीं दिये जिसके कारण उन पर केस दर्ज किया गया और उस केस की सुनवाई में उन्हें दोषी पाया गया।
विक्टोरिया बैस्कॉम के सामने दो विकल्प रखे गये थे। पहला यह कि वो एक कैदी के रूप में लेक काउंटी जेल में 60 दिन गुजारें और दूसरा यह कि वो 48 घंटे में 48 किमी पैदल चलें। विक्टोरिया ने दूसरा ऑप्शन चुना। इसके अलावा उन्हें यूनाइटेड कैब को 100 डॉलर जुर्माना देने को भी कहा गया।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जज ने विक्टोरिया से पूछा कि अगर कैब न होती तो आप क्या करतीं? विक्टोरिया ने जवाब में कहा कि वह पैदल चलतीं। बस इसी के बाद उन्हें माइकल सिकोनेटी ने उन्हें पैदल चलने की सजा सुना दी।













Click it and Unblock the Notifications