अजब-गजब: जुड़वां बच्चियों के दो अलग-अलग पिता
नयी दिल्ली। अमेरिका के न्यू जर्सी में बड़ा ही अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाले इस मामले में जुड़वां बच्चियों के पिता कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि दो अलग-अलग व्यक्ति हैं। जी हां डीएनए टेस्ट से इस बात का पता चला है कि दोनों ही जुड़वा बच्चियों के पिता अलग-अलग है।

कोर्ट में चल रहे इस मामले में जब डीएनए रिपोर्ट आया तो पता चला कि एक ही बच्ची का डीएनए पिता से मिल रहा है।इससे यह साफ हो गया कि जिन दो बच्चियों का जन्म हुआ है, वो अलग-अलग पिता से जन्मे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा संभव है।
जुड़वां बहनों की जोड़ी ने चूम ली दुनिया की सबसे उंची चोटी
डॉक्टरों ने माना कि ऐसा तभी संभव है जब कोई महिला एक मासिक धर्म के दौरान दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ संबंध बनाती है तो उसके दो एग्स दोनों व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फर्टिलाइज हो जाते हैं।
मामला तब सामने आया जब महिला ने अपनी बच्चियों के भरण-पोषण के लिए पिता से पैसे मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद में पता चला कि वो जिससे पैसों की मांग कर रही है वो उनमें से सिर्फ एक बच्ची का पिता है। कोर्ट में गवाही देते हुए महिला ने भी माना कि एक सप्ताह के अंतराल में उसने दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। ऐसे में कोर्ट ने पिता को सिर्फ एक बच्ची के पालन-पोषण के लिए 28 डॉलर प्रति सप्ताह देने का फैसला सुनाया।












Click it and Unblock the Notifications