शख्स ने Amazon से बेटी के लिए ऑर्डर किया MacBook, पैकेट खोला तो उड़े होश

ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर फर्जीवाड़े की खबरें अक्सर आती रहती हैं। जिसकी वजह से अब लोगों का विश्वास ऑनलाइन खरीददारी से कम हो रहा है। ऐसा ही एक मामला अब ब्रिटेन से आया है।

amazon order

ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर फर्जीवाड़े की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हम अक्सर पढ़ते रहते हैं कि व्यक्ति ने किसी ऑनलाइन वेबसाइट पर कुछ ऑर्डर किया, लेकिन उसे उस प्रोडक्ट की जगह पर कुछ और मिला। ऐसी ही एक एक खबर अब ब्रिटेन से आई है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने अमेजन पर अपनी बेटी के लिए आईमैक ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी घर पहुंची और उसने पैकेट खोला तो उसमें 5 पौंड का कुत्ते का खाना निकला।

ये भी पढ़ें- नेहरा ने एक कागज और कलम से लैपटॉप, मैकबुक को हरा दिया, GT के कोच को फैंस ने किया सलाम

नवंबर में किया था ऑर्डर

नवंबर में किया था ऑर्डर

सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन वुड ने नवंबर में अपनी बेटी के लिए मैकबुक प्रो का ऑर्डर दिया और अगले दिन डिलीवरी के लिए अतिरिक्त पैसे भी दिए। लेकिन जब डिलीवरी पहुंची तो पूर्व आईटी प्रबंधक को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। क्योंकि उसमें कुत्ते का खाना था। इस संबंध में मीडिया हाउस से बात करते हुए एलन ने बताया कि आप मेरे चेहरे पर उस समय की कल्पना कर सकते हैं जब मुझे मैकबुक प्रो के बजाय पैकेट में डॉग का खाना मिला। क्योंकि जो आईमैक प्रो मैंने ऑर्डर किया था, उसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए थी।

पैसे भी वापस नहीं कर रही है कंपनी

पैसे भी वापस नहीं कर रही है कंपनी

एलन वुड ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस वापस करने के लिए कंपनी से बात की, लेकिन कंपनी की तरफ से इसे वापस नहीं किया गया। 61 वर्षीय एलन वुड ने कहा कि वह सोच रहे थे कि यह गलती से हुआ और इसे कंपनी से बातचीत करके सुलझाया जा सकता है। लेकिन कंपनी मानने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत उन्होंने अमेजन ग्राहक सेवा से भी कि लेकिन ग्राहक सेवा की तरफ से मदद करने से इनकार कर दिया गया।

कुत्ते के भोजन को वेयर हाउस में लौटाया

कुत्ते के भोजन को वेयर हाउस में लौटाया

वुड ने कुत्ते के भोजन को भी अमेजन के वेयर हाउस में लौटा दिया। लेकिन कंपनी को इससे भी फर्क नहीं पड़ा और कंपनी की तरफ से न तो उन्हें उनका पैसा वापस किया गया और न उन्हें आइमैक प्रो दिया गया। एलन ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों के साथ फोन पर बात की, लेकिन उन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया और कोई मदद भी नहीं की गई।

एलन वुड अब अमेजन नहीं करेंगे कभी कोई ऑर्डर

एलन वुड अब अमेजन नहीं करेंगे कभी कोई ऑर्डर

एलन वुड ने बताया कि कंपनी के इस रुख से वह बहुत परेशान हो गए हैं। क्योंकि पैसे खर्च करने के बावजूद भी उन्हें उनका प्रोडक्ट नहीं मिला। एलन ने कहा कि जिस तरह से अमेजन के प्रतिनिधियों ने व्यवहार किया है, उसे देखते हुए वे भविष्य में कभी भी अमेजन से ऑनलाइन ऑर्डर नहीं करेंगे। हालांकि, इस पूरे मामले में अमेज़न के एक प्रवक्ता का भी बयान आया है। प्रवक्ता ने कहा है कि वे अब सीधे ग्राहक के संपर्क में हैं जल्द ही उनकी मदद क जाएगी और पैसे को रिफंड कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+