नेहरा ने एक कागज और कलम से लैपटॉप, मैकबुक को हरा दिया, GT के कोच को फैंस ने किया सलाम

अहमदाबाद, 30 मई: जमाना बहुत आगे बढ़ चुका है। कागज कलम लेने वाले लोग इक्का-दुक्का ही नजर आते हैं, जो आते हैं वह भी लिखने के शौकीन। प्रोफेशनल जगहों पर डिजिटल चीजों ने हमारे संसार को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मोबाइल लैपटॉप जैसी चीजें ऑफिस के साथ-साथ घर-घर में मिलती है और अब क्रिकेट में भी आंकड़ों का खेल लैपटॉप पर ही खेला जाता है। हम आईपीएल नीलामी में भी फ्रेंचाइजी के लोगों को कई-कई लैपटॉप के साथ अपनी रणनीति अपनाते हुए देखते हैं।

Recommended Video

    IPL 2022 Final: Gujarat के कोच Ashish Nehra IPL खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | वनइंडिया हिंदी
    एक साधारण सा कागज और एक सिंपल सा पैन

    एक साधारण सा कागज और एक सिंपल सा पैन

    बड़े-बड़े धुरंधर कोच फ्रेंचाइजी में शामिल होकर मैच के दौरान अपनी रणनीतियां बनाते दिखाई देते हैं। खिलाड़ियों को उनकी तकनीक सुधारने के लिए भी डिजिटल माध्यमों का सहारा लेना पड़ता है और जमाना वाकई में बड़ा हाईटेक हो गया है। ऐसे में एक शख्स आपके सामने आए जिसके हाथ में केवल एक साधारण सा कागज और एक सिंपल सा पैन हो, और पूरी प्रतियोगिता आपको जिताकर चला जाए तो आप दांतों तले अंगुली दबाने के अलावा कुछ नहीं करेंगे।

    आशीष नेहरा का मुरीद हुआ जमाना

    आशीष नेहरा का मुरीद हुआ जमाना

    आप उस व्यक्ति को सलाम करना चाहेंगे जो भाग दौड़ भाग दौड़ भरी जिंदगी के डिजिटल युग आज भी अपने बेसिक्स पर कायम है। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा है जो मैचों के दौरान एक कागज और एक पेन लेकर अपने विचारों का खाका योजनाओं के तौर पर खींचते नजर आए और उनकी टीम पहला ही सीजन खेलने के बावजूद ना केवल अपराजेय दिखाई दी बल्कि आईपीएल की तिलिस्मी ट्रॉफी को भी ले उड़ी।

    नेहरा जी ने सबको पीछे छोड़ दिया

    नेहरा जी ने सबको पीछे छोड़ दिया

    इसके साथ ही नेहरा ऐसे भारतीय बन गए जो आईपीएल में हेड कोच रहते हुए ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे। इस बार हार्दिक पांड्या और नेहरा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली और नेहरा का कागज और कलम का अंदाज फैंस को बहुत ज्यादा भा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने बहुत अच्छे रिएक्शन दिए हैं जिसमें नेहरा की तारीफ हुई है। एक यूजर लिखते हैं- एक पन्ना है और एक पेन है और नेहरा जी ने मैकबुक, डाटा एनालिस्ट, स्टेटिस्टिक्स, जावा, एच प्लस प्लस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबको पीछे छोड़ दिया।

    'रेनॉल्ड का पेन है जिसकी कैप आधी खाई जा चुकी'

    'रेनॉल्ड का पेन है जिसकी कैप आधी खाई जा चुकी'

    एक यूजर कहते हैं कि, ना कोई बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया डाटा है, कोई लैपटॉप नहीं है, केवल एक पेन और पेपर के दम पर गुजरात टाइटंस 2022 का आईपीएल जीत गया। यूजर बार-बार इस बात को कहते हैं कि यह एक ऐसी दुनिया है जहां पर लैपटॉप और गैजेट कदम कदम पर देखने को मिलेंगे लेकिन नेहरा ने वहीं पर पेन और पन्ने से सारा काम करके दिखा दिया। एक ही यूजर यह भी कहते हैं कि नेहरा के पास जो पेन है वह रेनॉल्ड का है जिसकी कैप आधी खाई जा चुकी है।

    रेड बुल और मैकबुक का मजाक उड़ाया

    रेड बुल और मैकबुक का मजाक उड़ाया

    आप यह सब जैकसन यहां पर देख सकते हैं। एक फोटो में आप नेहरा को नारियल पानी पीते भी दे सकते हैं कि तुलना यूजर्स ने रेड बुल के साथ की है। यूजर कहता है कि रेड बुल और मैकबुक के साथ आप मैचों को तो जीत सकते हो लेकिन नारियल पानी और पेपर सीट आपको प्रतियोगिता जिता कर देते हैं। एक यूजर यह भी कहते हैं कि वे अपने बच्चों को बताने जा रहे हैं कि आशीष नेहरा ने किस तरह से एक पेपर और बॉल पेन की मदद से आईपीएल का टाइटल जिताकर दिखा दिया।

    इतिहास ने खुद को दोहराया-

    इतिहास ने खुद को दोहराया-

    आशीष नेहरा की रणनीति के कायल गुजरात टाइटंस के मेंटर गैरी कर्स्टन भी हैं जिन्होंने मैच जीतने के बाद कहा कि नेहरा जिस तरीके से मैच के दौरान ही रणनीति बनाते हैं वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। यह करना आसान नहीं होता है। गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा की जोड़ी इससे पहले 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी साथ थी लेकिन बाद में यह अलग हो गए और गुजरात टाइटंस के साथ फिर से मिले और यह एक विनिंग कॉन्बिनेशन साबित हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+