Sasural Simar Ka सीरियल के इस सीन ने लोगों को किया हैरान, Video देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
Sasural Simar Ka funny clip: भारतीय टीवी सीरियल्स (TV serial) में कई ऐसे सीन दिखाए जाते हैं जिनका वस्तविकता से कोई लेना देना नहीं होता। फिल्मों की तरह अब टीवी जगत में भी विज्ञान और फिजिक्स के नियमों को खुली चुनौती दी जा रही है। ऐसी ही एक क्लिप टीवी के मशहूर शो 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद सिर्फ यूजर्स ही नहीं बल्कि सीरियल के फैंस ने भी माथा पकड़ लिया। लोगों भर-भरकर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

कई बार वायरल हो चुके हैं ऐसे क्लिप
जैसा कि हम सभी जानते हैं, टीवी जगत पर सास-बहू के सीरियल्स का दबदबा कई सदियों से रहा है और यह आज भी जारी है। कई सीरियल की पठकथा को देश दर्शक भी बोल पड़ते हैं, 'ये क्या देख लिया मैनें।' जब से सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ा है तब से कई टीवी शो के मजेदार क्लिप भी वायरल होते आ रहे हैं। लेकिन इस बार जो क्लिप वायरल हुआ है उसने तो देखने वाले को ही झटका दे दिया।

'ससुराल सिमर का' सीरियल की क्लिप वायरल
टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे हैं। दरअसल, उसके एक ऐपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया गया जिसे देखने के बाद दर्शकों को हंस-हंसकर बुरा हाल है। यूजर्स ने कहा कि किसी भी गंभीर दृष्य को फनी बनाना तो कोई टीवी सीरियल्स से सीखे। वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि बहू यानी परी अपनी सासू मां से माफी मांगते हुए उन्हें जाने से रोक रही है।

सासू मां ने ली परी की जान!
तभी परी, सासू मां का 'शॉल' पकड़ती है लेकिन बड़े ही नाटकीय ढंग से 'शॉल' परी के लिए फांसी का फंदा बन जाता है। वहीं, सासू मां, परी की तरफ देखे बिना 'शॉल' को बार-बार खींचती है जिससे परी का दम घुट जाता है। इस सीन को देखने के बाद दर्शकों ने अपना माथा पीट लिया! सोशल मीडिया पर लोग बार-बार 'ससुराल सिमर का' शो के इस मजेदार क्लिप को देख रहे हैं। इससे जुड़े मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं।

पर्दे से बाल-बाल बची थी परी
बता दें कि इसी टीवी शो का एक और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि ये वीडियो पुराना है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि सासू मां, अपनी बहू परी को इतनी जोर का तमाचा मारती हैं कि वह चक्कर खाते हुए पर्दे पर में फंस जाती है। हैरानी की बात ये है कि इस क्लिप में भी नाटकीय ढंग से पर्दा परी के गले का फंदा बन जाता है, जिसके बाद उसका दम घुटने लगता है। हालांकि घर के सदस्य परी को बचा लेते हैं। इस स्लिप को भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: देवोलीना ने खोया आपा, अर्शी खान के उकसाने पर घर में मचाई तोड़-फोड़...देखें Video












Click it and Unblock the Notifications