Bigg Boss 14: देवोलीना ने खोया आपा, अर्शी खान के उकसाने पर घर में मचाई तोड़-फोड़...देखें Video
Devolina Bhattacharjee and Arshi Khan fight: टीवी के मशहूर शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई बढ़ती जा रही है। बीबी हाउस की सदस्य अर्शी खान (Arshi Khan) और एजाज खान (Eijaz Khan) की प्रॉक्सी बनकर आईं देवोलीना भट्टाचार्जी (Devolina Bhattacharjee) के बीच झड़प ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में अर्शी खान और देवोलीना के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। अर्शी के अलावा देवोलीना ने रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से भी पंगा ले लिया है। वीडियो में देवोलीना घर के सामान भी तोड़ती नजर आती हैं।

बेकाबू हुईं देवोलीना
गौरतलब है कि बिग बॉस का सीजन 14 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। इस बीच घर के सदस्यों में ट्रॉफी जीतने को लेकर होड़ मच गई है। जैसा की पिछले कई एपिसोड में होता आया है कि कंटेस्टेंट एक दूसरे से झगड़ने के बाद कई बार अपना आपा खो देते हैं, ऐसा ही कुछ देवोलीना के साथ भी देखने को मिला है। वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शी खान से किसी बात पर बहस के बाद देवोलीना का गुस्सा फूट पड़ता है।

अर्शी खान ने किया देवोलीना के घरवालों पर कमेंट
देवोलीना गुस्से में अर्शी खान से कहती हैं, 'दो थप्पड़ लगाऊंगी तुझे...' वीडियो में बताया गया है कि अर्शी खान के उकसाने पर देवोलीना आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती हैं। इसके बाद देवोलीना गुस्से में घर का सामान पटकने लगती हैं। इस बीच घर वाले भी हैरान होकर देवोलीना को देखते रहते हैं। देवोलीना को कहते सुना जा सकता है कि अर्शी ने उनके परिवार पर कुछ कमेंट किया जिसके बाद वह अपना आपा खो देती हैं।

देवोलीना ने रुबीना से लिया पंगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि देवोलीना इस कदर बेकाबू हो जाती हैं कि घर का सामान और खाना फेंकने लगती हैं। इतना ही नहीं देवोलीना बिग बॉस से कहती हैं कि वह उन्हें कंफेशन रूम में बुलाएं। इस बीच देवोलीना, रुबीना दिलैक पर भी हमला करती हैं और कहती हैं, 'तुम गलत का साथ दे रही हो। ऐसा कर के तुम कोई सच्चाई की मूर्ति नहीं लग रही।' घर के अन्य सदस्य लगातार देवोलीना को शांत करने की कोशिश करते हैं।

देवोलीना के गुस्से से खौफ में अर्शी खान
देवोलीना का बर्ताव देख अर्शी खान भी डर जाती हैं और वह घर के बाहर चली जाती हैं। इस बीच देवोलीना पीछे-पीछे जाती हैं और अर्शी के मुंह में खाना डालने लगती हैं। जब अर्शी नहीं खाती तो वह उनके हाथ से खाना नीचे गिरा देती हैं। आपको बता दें कि पिछले एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena bhattacharjee) ने खुलासा किया था कि जब वह 11 साल की थीं तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस से बाहर होने के बाद विकास गुप्ता बोले- मर्जी से छोड़ा घर, बाइसेक्सुअल होने पर कही ये बात
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications