ये रिश्ता क्या कहलाता है! पहले एक लड़की पर आया दिल, फिर बहनों से भी जीजा ने रचाया ब्याह

तीन जुड़वां बहनों ने एक ही शख्स से शादी की है। चार लोगों का ये परिवार साथ में बेहद खुश है। हालांकि, लोगों को लड़के पर शक होता है कि किस तरह वो अपनी सभी पत्नियों की जरूरतों को पूरा कर पाता होगा।

Credit: @NjangiGuru/Twitter

आजकल के समय में 'पॉलिगैमी' कोई नया शब्द नहीं है। हालांकि, ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है कि कई बहनों ने एक ही शख्स से शादी कर ली। लेकिन फिर भी कई ऐसे लोग हैं, जो पॉलिगैमी जैसे चलन को अपनाना काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर खुशी-खुशी इस बात को जाहिर भी करते हैं। आज जिस परिवार की हम बात कर रहे हैं, उसमें केट, ईव और मैरी नाम की तीन जुड़वां बहनों का एक ही पति है। स्टेवो नाम के शख्स से शादी कर तीनों बहनें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

पहले एक ही बहन से हुई मुलाकात

पहले एक ही बहन से हुई मुलाकात

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों बहनों में से एक बहन केट की मुलाकात स्टेवो से होने के बाद ये सिलसिला शुरू हुआ। पहले तो सिर्फ केट और स्टीव ही मिलते थे, लेकिन बाद में स्टेवो की मुलाकात केट की बाकी दो बहनों से हुई। ईव और मैरी से भी अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए स्टेवो ने कहा कि बातचीत के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वे सिर्फ एक ही महिला के लिए नहीं बने हैं।

बाकी दो बहनों से भी हो गया प्यार

बाकी दो बहनों से भी हो गया प्यार

इसके तुरंत बाद ही स्टीव ने तीनों बहनों से शादी कर ली। स्टेवो ने कहा कि वे तीन महिलाओं के साथ बेहद खुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि तीन महिलाओं की इच्छा और जरूरतों को पूरा करना क्या मुश्किल नहीं है? तो स्टीवो ने कहा कि लोग तीन महिलाओं को संतुष्ट करने की मेरी बात पर लोग शक क्यों करते हैं। इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है।

कैसे करते हैं बीवियों की ख्वाहिश पूरी?

कैसे करते हैं बीवियों की ख्वाहिश पूरी?

स्टीवो कहते हैं कि उन्होंने अपनी तीनों बीवियों के लिए एक टाइम-टेबल सेट किया हुआ है। जिससे वे हर एक को बराबर समय दे पाते हैं। वे बताते हैं कि सोमवार मैरी का होता है। मंगलवार केट का और बुधवार ईव का होता है। अब इन बहनों का मानना है कि वे ही अपने पति के लिए बहुत हैं और अब किसी और को परिवार में नहीं चाहतीं।

बहनों ने पति के लिए रखी ये शर्त

बहनों ने पति के लिए रखी ये शर्त

तीनों बहनों का कहना है कि हम तीनों की स्टीवो के लिए बहुत हैं। हम उसे एक और लड़की लाने के लिए इजाजत कभी भी नहीं देने वाले। ऐसे में अब स्टीवो और तीनों जुड़वा बहनें अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चारों को कई दफा लोग जज भी करते हैं लेकिन चारों साथ में बेहद खुश हैं।

Recommended Video

    Maharashtra के Solapur में जुड़वां बहनों से शादी करने वाले दूल्हे पर आई आफत | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+