Hot दिखने के लिए मॉडल ने ब्रेस्ट सर्जरी पर खर्च किए 38 लाख रुपए, बाद में बोली- 'बर्बाद' हो गई मेरी लाइफ
वाशिंगटन, 20 दिसंबर। एक्ट्रेसेस और मॉडल्स सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए ना जानें क्या कुछ करते हैं। सेलेब्स ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर चेहरे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी कराने तक का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार प्लास्टिक सर्जरी इनके लिए घातक भी साबित होती है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है। यहां की रहने वाली एक मॉडल ने ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए लगभग 38 लाख रुपए खर्च कर सर्जरी कराई लेकिन इस सर्जरी का परिणाम बेहद घातक साबित हुआ। मॉडल का कहना है कि इसकी वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई।

ब्रेस्ट सर्जरी कराना पड़ा महंगा
खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी के बढ़ते चलन की वजह से 30 साल की अमेरिकी मॉडल कर्मन कर्मा की जिंदगी बर्बाद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल ने लगभग 38 लाख रुपए खर्च कर ब्रेस्ट सर्जरी करवाई लेकिन सर्जरी के बाद सुंदर दिखने की बजाय उनकी हालत बेहद खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्लास्टिक सर्जरी के बारे में कर्मन कर्मा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया है कि, उन्हें ब्रेस्ट सर्जरी के कारण कितनी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए करवाई सर्जरी
जानकारी के अनुसार कर्मन ने अपने ब्रेस्ट की दो बार सर्जरी करवाई है। पहली बार उन्होंने साल 2014 में ब्रेस्ट सर्जरी के जरिए अपने स्तन का साइज 34B से 34F करवाया, लेकिन कर्मा को लगा कि इंडस्ट्री में सफलता पाने और ज्यादा काम के लिए और आकर्षक दिखना पड़ेगा। जिसके लिए उन्होंने साल 2018 में एक बार फिर अपने ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई।

ब्रेस्ट में करवाया सिलिकॉन इम्प्लांट
कर्मन ने आगे बताया कि कैसे उन्हें सिलिकॉन इम्प्लांट के बाद कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सर्जरी के कुछ समय बाद ही उन्हें कुछ भी अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, पहले कर्मन को माइग्रेन की शिकायत हुई उसके बाद धीरे-धीरे ज्यादा थकान महसूस होने लगी और कुछ समय बाद ही उनकी हालत इतनी खराब हो गई की वह बिस्तर से भी नहीं उठ पाती थी।

होने लगीं कई सारी परेशानियां
मॉडल ने बताया की मैं ज्यादातर समय सोती ही रहती थी इसके चलते बच्चे का भी ध्यान नहीं रख पाती थी। इतना ही नहीं ज्यादा सोने से उन्हें और भी कई सारी परेशानियां होने लगी उनका वजन बढ़ गया। धीरे-धीरे उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी वह अब एक सामान्य आदमी की तरह कुछ भी नहीं कर पाती थी। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें लगने लगा कि वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिसके कारण उनकी मौत हो जाएगी।

ब्रेस्ट सर्जरी से बर्बाद हुई लाइफ
कर्मन कर्मा ने बताया कि वह एडल्ट एन्टरटेनमेंट इंडस्ट्री में ज्यादा सफलता पाना चाहती थी जिसके चलते उन्होंने यह सर्जरी करवाई थी लेकिन वो एक साल में सिर्फ केवल 2 शूट ही कर पाई। हालांकि जब कर्मन सर्जरी के कारण हो रही इन परेशानियों से जूझ रही थी तब वह डॉक्टर के पास गई। चेकअप कराने पर पता चला कि उनके बीमारी का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी ब्रेस्ट सर्जरी ही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात पता चला उन्होंने फौरन सिलिकॉन इम्प्लांट हटाने के लिए एक बार फिर से सर्जरी करवाई। हालांकि अब उनकी जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है, और अब वह पहले से बेहतर महसूस करती हैं।
यह भी पढ़ें: एडल्ट फिल्म की एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच, शूटिंग के दौरान दिमाग में लगी थी चोट












Click it and Unblock the Notifications