एडल्ट फिल्म की एक्ट्रेस ने बताया इंडस्ट्री का काला सच, शूटिंग के दौरान दिमाग में लगी थी चोट
नई दिल्ली, 1 दिसंबर: मौजूदा वक्त में एडल्ट फिल्मों का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। रोजाना इसके डायरेक्टर नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, लेकिन कुछ के गंभीर परिणाम भी होते हैं। अब एक एडल्ट स्टार ने शूटिंग से जुड़े कई खुलासे किए हैं। साथ ही बताया कि कैसे एक्स रेटेड सीन के दौरान उनके दिमाग में चोट आई और उन्हें स्लिप डिस्क की समस्या का सामना करना पड़ा।

'शरीर को बहुत ज्यादा कष्ट'
एडल्ट स्टार एड्रियाना चेचिक ने कई बड़ी एडल्ट फिल्मों में काम किया है। वो इस बारे में बात करने में शर्माती नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने स्वीकार किया था कि वो अपने फैंस के लिए कई फिल्मों पर काम कर रहीं। इसमें वो रोबोट की मदद भी लेंगी। हाल ही में 'द प्लग पॉडकास्ट' पर बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे एडल्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके शरीर को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

सेक्सियर कुश्ती की तरह लगता है काम
एड्रियाना के मुताबिक एक दिन वो एक्स रेटेड सीन कर रही थीं, तभी उनके गर्दन में चोट लगी। इसके बाद उनकी स्लिप डिस्क में दिक्कत शुरू हुई। हद तो तब हो गई, जब शूटिंग के दौरान उनके दिमाग पर चोट लग गई। बाद में जब वो डॉक्टर्स के पास दिखाने पहुंचीं, तो उन्होंने भी उस पर चिंता जाहिर की। साथ ही भविष्य में ऐसे सीन की शूटिंग से बचने की सलाह दी। वैसे तो उन्हें एक साल तक शूटिंग से बचने की सलाह मिली थी, लेकिन वो खुद को रोक नहीं पाईं। एड्रियाना के मुताबिक उन्हें ये सब यह सेक्सियर कुश्ती की तरह लगता है।

ये है फ्यूचर प्लान
एड्रियाना ने बताया कि जब भी वो किसी एडल्ट फिल्म की शूटिंग करके वापस लौटती हैं, तो वो आइस वाटर से नहाना पसंद करती हैं। वहीं भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि वो एक सहज फिल्म बनाना चाहती हैं। जिसमें अन्य एडल्ट स्टार्स के साथ उनके कई दृश्य हों और वो फिल्म बिना किसी कट के दर्शकों के सामने आए।

दूसरी स्टार ने भी किया खुलासा
वहीं उनकी साथी एडल्ट स्टार जेसिका ड्रेक ने भी एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सेक्स से जुड़ी फिल्मों की वजह से उनका रोमांटिक जीवन खत्म सा हो गया था। बाद में उन्हें अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने में संघर्ष करना पड़ा। जेसिका ने आगे कहा कि उन्होंने एक बार एक ऐसे व्यक्ति को छोड़ दिया था, जिसने खुद को उनका फैन बताया। फिर कैटफिशिंग के आरोप के बाद डेटिंग ऐप्स को बंद करने की बात भी कबूल की थी।












Click it and Unblock the Notifications