Video: नहीं देखा होगा कुदरत का ऐसा कहर, देखते ही देखते में पानी में समा गया विशालकाय पुल

वेस्टलैंड। प्रकृति कई बार हमें ऐसे खूबसूरत नजारे दिखाती है कि हमें लगने लगता है कि ये दुनिया और ये जिंदगी कितनी प्यारी है। लेकिन यहीं प्रकृति अगर नाराज हो जाए तो ऐसा विकराल रूप लेती है कि सब कुछ तबाह कर देती है। भुकंप, बाढ़, तूफान और लैंड स्लाइड जैसी चीजें प्रकृति के ऐसे जानलेव कहर है जिसकी चपेट में अबतक लाखों जानें जा चुकी हैं। ऐसे ही एक कहर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।

प्रकृति की तबाही का शिकार हुआ न्यूजीलैंड का ब्रिज

वायरल वीडियो न्यूजीलैंज के वेस्टलैंड शहर का है जिसमें तेज बारिश से ऐसी बाढ़ आई कि पल भर में वाइओ ब्रिज बह गया। इसका वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे बनाने वाले की रूह जरूर कांप गई होगी। यहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई। सरकार ने यातायात के सभी साधनों को बंद कर दिया है। आस पास के लोगों ने इलाके को खुद ही खाली कर दिया है। यहां बारिश के चलके तबाही का मंजर जानलेवा है।

100 सालों बाद हुई ऐसी बारिश

100 सालों बाद हुई ऐसी बारिश

वेस्टलैंड की इस बारिश को लेकर वहां के मेयर ब्रूस स्मिथ ने कहा कि हमारे शहर में लगभग 100 सालों बाद ऐसी बारिश हुई है। इसने पूरे शहर पर बुरा असर डाला है। उन्होंने कहा कि मैंने नदियों में ऐसा खतरनाक उफान पहले कभी भी नहीं देखा। बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

जमीन से लेकर आसमान तक दिखी केवल आग

जमीन से लेकर आसमान तक दिखी केवल आग

बीते साल इंग्लैंड के डर्बीशायर शहर में कुदरत का ऐसा हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला, जो शायद अपने आप में पहला हो। डर्बीशायर में जमीन से लेकर आसमान तक केवल आग ही आग नजर आई। यहां लगी आग में बवंडर उठ गया जिसकी लपटें ऊपर आसमान तक पहुंच रही थीं। ये नजारा अद्भुत होने के साथ-साथ खौफनाक भी था। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने इस अद्भुत प्राकृतिक घटना को 'फायरनेडो' का नाम दिया है। ये अद्भुत प्राकृतिक घटना गर्म और ठंडी हवा के मिश्रण से हुई थी।

यह भी पढ़ें- VIDEO: धरती से उठा आग का बवंडर आसमान तक पहुंचा, कुदरत का अद्भुत नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+