VIDEO: धरती से उठा आग का बवंडर आसमान तक पहुंचा, कुदरत का अद्भुत नजारा
इंग्लैंड के डर्बीशायर शहर में कुदरत का ऐसा हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला है, जो शायद अपने आप में पहला हो। डर्बीशायर में जमीन से लेकर आसमान तक केवल आग ही आग नजर आई। यहां लगी आग में बवंडर उठ गया जिसकी लपटें ऊपर आसमान तक पहुंच रही थीं। ये नजारा अद्भुत होने के साथ-साथ खौफनाक भी था।
नई दिल्ली। इंग्लैंड के डर्बीशायर शहर में कुदरत का ऐसा हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला है, जो शायद अपने आप में पहला हो। डर्बीशायर में जमीन से लेकर आसमान तक केवल आग ही आग नजर आई। यहां लगी आग में बवंडर उठ गया जिसकी लपटें ऊपर आसमान तक पहुंच रही थीं। ये नजारा अद्भुत होने के साथ-साथ खौफनाक भी था। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने इस अद्भुत प्राकृतिक घटना को 'फायरनेडो' का नाम दिया है।

डर्बीशायर के एल्बर्ट विलेज में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग लगने की घटना की खबर मिलते ही तुरंत फायर फाईटर्स को मौके पर भेजा गया। वहां जब लीसेस्टरशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस एशबी स्टेशन के फायर फाइटर्स पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर वो हैरान रह गए। फायर फाइटर्स ने देखा कि आग लगने की जगह आग एक बवंडर उठ गया है जो ऊपर आसमान तक है। आग का ये बवंडर अपने आप में काफी चौंकाने वाला था।
ये भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड की मौत से चंद मिनटों पहले उसे लगाया गले, फेसबुक पर किया भावुक पोस्ट
ये अद्भुत प्राकृतिक घटना गर्म और ठंडी हवा के मिश्रण से हुई है। गर्म हवा के ऊपरी हिस्से में ठंडी हवा के घुसने से इसने एक बवंडर का रूप ले लिया। फायर फाइटर्स ने आग के इस बवंडर को 'फायरनेडो' का नाम दिया है। उन्होंने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो वायरल हो गया है। फेसबुक पर इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और साढ़े पांच हजार लोगों ने इसे शेयर किया है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: भूकंप के झटकों के बीच भी ये इमाम पढ़ता रहा नमाज, नहीं डगमगाए कदम
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने












Click it and Unblock the Notifications