Valentine day special: महिला को 73 साल की उम्र में मिला उसका सच्चा प्यार, ट्वीट कर जमाने को सुनाई दास्तान
73 वर्षीय महिला का ट्वीट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। महिला ने ट्वीट कर बताया कि 73 साल की उम्र में उसे भी उसका सच्चा प्यार मिल गया है। महिला ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि इस उम्र में उसे सच्चा प्यार नसीब होगा
नई दिल्ली, 14 फरवरी। आज पूरी दुनिया वेलेंटाइन डे मना रही है। गुलाबी फूलों से मौसम भी गुलाबी हो गया है। चारों तरफ प्रेमी-जोड़ों के चेहरे मुस्कुरा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक 73 वर्षीय महिला का ट्वीट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। महिला ने ट्वीट कर बताया कि 73 साल की उम्र में उसे भी उसका सच्चा प्यार मिल गया है। महिला ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि इस उम्र में उसे सच्चा प्यार नसीब होगा।
यह भी पढ़ें: यूके में सामने आया कोरोना वायरस का नए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन, एक मरीज में मिला संक्रमण

सोशल मीडिया पर छाया महिला का ट्वीट
कैरल मैक नामक अमेरिकी महिला का यह ट्वीट आज वेलेंटाइन डे पर पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि कैसे 40 साल बाद अपने पति से तलाक लेने के बाद उनकी जिंदगी में एक दूसरे शख्स की एंट्री हुई। महिला ने अपने हाथ में डायमंड की अंगूठी पहने हुए एक ट्वीट किया है। आपको यकीन नहीं होगा कि इस ट्वीट को अब तक एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि इसे 72000 बार रिट्वीट किया जा चुका है।

पति ने धोखा दिया इसलिए उसे लात मारकर निकाल दिया
महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'जिंदगी भी बड़ी अजीब है। शादी के लगभग चार दशकों के बाद, मैंने 70 साल की उम्र में फिर से सिंगल होने की कभी उम्मीद नहीं की थी। और निश्चित रूप से मुझे 73 साल की उम्र में एक महामारी के बीच सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी! और अब यह!" इस महिला के बायो को पढ़ने से पता चलता है कि वह एक रिटायर्ड नर्स, वकील, शिक्षक, अधिकार अधिवक्ता और सार्वजनिक वक्ता हैं। इस वेलेंटाइन डे पर उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपना प्यार पाने की कहानी बतायी है, लेकिन उन्होंने उस शख्स के बारे मे कोई खुलासा नहीं किया जो इस उम्र में उनका हमसफर बना है।
जब एक यूजर ने उनसे कमेंट कर पूछा कि क्या उनके पति की मृत्यु हो चुकी है तो मैक ने कहा कि उसने मुझे धोखा दिया था इसके बाद मैंने उस छोड़ दिया। मैक ने इसका जवाब देते हुए लिखा- 'धन्यवाद! लेकिन मेरे पति की मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि जब मुझे पता चला कि वह किसी और महिला के साथ मजे ले रहा है तो मैंने उसे लात मार दी और फिर कभी उसकी तरफ नहीं देख।'

भारत में होने वाली अरेंन्ज मैरिज को बताया बढ़िया
भारत में होने वाली अरेंज मैरिज पर पूछे जाने पर महिला ने लिखा, 'मैं अरेन्ज मैरिज पर यकीन रखती हूं। माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अच्छी तरह जानते हैं। मेरा मानना है कि सामान्य मूल्य और अच्छा विश्वास एक सुखी वैवाहिक जीवन का निर्माण कर सकता है।' मैक को उन्हें सच्चा प्यार मिलने के लिए ढेरों बधाइयां मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications