Video: एक बार नहीं, दो बार नहीं पूरे पांच बार शेर के चंगुल से बची बत्तख, शर्म के मारे पानी पानी हो गया शेर
शेर और बत्तख का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को जाने माने उद्दोगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।
नई दिल्ली, 1 जुलाई। प्रकृति आपको क्या कुछ नहीं सिखाती। बस आपके पास उससे सीखने की संकल्प शक्ति होनी चाहिए। हां, उसके सिखाने का तरीका इंसानों से थोड़ा अलग हो सकता है। जैसा कि इस वीडियो में दिखाया गया है। शेर और बत्तख का यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को जाने माने उद्दोगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह व्यवसाय की कुछ बारीकियों को समझने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण वीडियो है। आईए देखते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो यह आनंद महिंद्रा को इतनी पसंद आ गई।

बत्तख ने शेर को बुरी तरह छकाया
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बाघ एक छोटे से तालाब में दिखाई दे रहा है। उसी तालाब में एक बत्तख भी नजर आ रही है। जैसे ही शेर को वह बत्तख दिखाई देती है वह उसे खाने के लिए उस पर छपटने की कोशिश करता है। जैसे ही शेर बत्तख को खाने के लिए उसकी ओर बढ़ता है वह तुरंत पानी में घुस जाती है। आज बत्तख के पास शेर को नीचा दिखाने का दिन था। वह पानी में डुबकी लगाकर दूसरी जगह से बाहर निकलती है। शेर एक बार फिर उसकी ओर लपकता है। चतुर बत्तख एक बार फिर से पानी में घुस जाती है। एक के बाद एक कई बार बत्तख ऐसा करती है और हर बार शेर हाथ मलता रह जाता है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को अब तक 40 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- किसी भी मैनेजमेंट लेक्टर से ज्यादा शानदार- व्यापार में छोटा होने के फायदे, फुर्तीला और तेज-तर्रार। इसलिए बड़ी कंपनियों को नए अवसरों का पीछा करने के लिए स्टार्टअप टीमों और स्टार्टअप संस्कृतियों को अपने भीतर तराशने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो
इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ आनंद महिंद्रा ने जो लिखा वह यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया। एक यूजर ने लिखा कि अवसर का भुनाना इस बात पर भी निर्भर करता है कि वातावरण आपके अनुकूल है कि नहीं। बत्तख पानी में ज्यादा सहज होती है इसलिए वह ऐसा कर पाई। मुझे नहीं लगता कि वह जमीन पर भी शेर को मात देने में ऐसे ही कामयाब हो पाती।












Click it and Unblock the Notifications