Swiggy Viral News: डिलीवरी एजेंट ने की आपत्तिजनक हरकत, 24 वर्षीय शख्स के खुलासे से मचा हड़कंप

Swiggy Viral News: स्विगी ने कथित तौर पर बेंगलुरु के 24 वर्षीय व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न के आरोपों के बाद अपने एक डिलीवरी एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

शख्स ने दावा किया कि, डिलीवरी एजेंट ने उनसे अनुचित यौन टिप्पणी की। जिसको सुनकर वे हैरान हो गए। इस घटना को लेकर शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की। जिसके बाद स्विगी ने ये कार्रवाई की।

Swiggy Viral News

शख्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शख्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि, 'मैं अपने दोस्त के फ्लैट पर था। मुझे अपने फ्लैटमेट को चाबियां भेजनी थीं। मैंने स्विगी जिनी वाले को अपना पैकेज दिया। वह 10 सेकंड तक इंतजार करता रहा और मैं वहीं खड़ा रहा।'

उसने आगे बताया कि, 'उसने OTP मांगा और मैंने अपना फोन चेक किया और कहा कि कोई OTP नहीं दिया गया है। जिसके बाद उसने मुझसे गंदी बातें करने लगा जिसे सुन कर मैं हैरान हो गया।'

डिलीवरी एजेंट से पैकेज वापस ले लिया

इस घटना से हैरान उस व्यक्ति ने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। दोस्तों ने उसे सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि, डिलीवरी एजेंट भरोसेमंद नहीं लग रहा है। सुरक्षा को देखते हुए पैकेज वापस लेने की सलाह दी। शख्स ने अपने दोस्त की बात मानते हुए डिलीवरी एजेंट से पैकेज वापस ले लिए।

'Swiggy ने किया निराश'

जब शख्स ने घटना की शिकायत Swiggy से की तो उसे और निराशा हुई। Swiggy ने पहले कहा, डिलीवरी एजेंट रैपिडो से था क्योंकि उनकी Genie रैपिडो के साथ पार्टनरशिप में चलती है।

हालांकि बाद में, स्विगी ने डिलीवरी पूरी करने के लिए दूसरे राइडर की व्यवस्था की। उन्होंने असुविधा के लिए माफ़ी भी मांगी और उस व्यक्ति को बताया कि उसके पैकेज के लिए एक नया पिकअप शेड्यूल किया गया है।

सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं Swiggy की प्रतिक्रिया से शख्स संतुष्ट नहीं था। उसने सख्त कार्रवाई की मांग की। और डिलीवरी एजेंट को हटाने का भी मांग किया। जवाब में, स्विगी के ग्राहक सहायता ने उसे आश्वासन दिया कि अभद्र व्यवहार के लिए एजेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Swiggy ने किया ब्लैकलिस्ट

बाद में Swiggy ने उस घटना को लेकर एक अपडेट साझा किया। जिसमें कहा गया था कि, कंपनी ने डिलीवरी एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अपने कर्मचारियों को ऐसे मामलों को अधिक संवेदनशीलता से संभालने के लिए प्रशिक्षित भी कर रही है।

ये भी पढ़ें Viral News: PM मोदी के साथ पॉडकास्ट करने वाले निखिल कामथ और करीना कपूर की डाइटीशियन के बीच ठनी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+