Viral News: PM मोदी के साथ पॉडकास्ट करने वाले निखिल कामथ और करीना कपूर की डाइटीशियन के बीच ठनी!
Viral News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपुर (Kareena Kapoor) की डाइटीशियन और हाल ही में पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट कर चर्चा में आए जीरोधा(Zerodha) के को फाउंडर निखिल कामथ(Nikhil Kamath)के बीच खान-पान को लेकर ठन गई है।
हाल की में निखिल कामथ ने सिंगापुर की खानपान को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था अब उनके पोस्ट पर करीना कपूर की डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने जवाब दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
निखिल कामथ ने क्या कहा?
निखिल कामथ ने 18 फरवरी को सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि, 'इस हफ्ते मैं सिंगापुर में था ज्यादातर लोगों से जो मैंने मुलाकात की, उनका कहना था कि वे घर पर खाना नहीं बनाते,और कुछ के पास तो रसोईघर ही नहीं है।
'अगर भारत इस ट्रेंड को फॉलो करे, तो रेस्टोरेंट खोलने या इसमें निवेश करने का एक बड़ा अवसर हो सकता है लेकिन हमारे पास ऐसी रेस्टोरेंट ब्रांड्स नहीं हैं जो दक्षिण-पूर्व एशिया की चेन की तरह बड़े पैमाने पर हों।
हमारी उपभोग व्यवहार में क्या फर्क है? और क्या यह बदल सकता है, जैसे ही GDP प्रति व्यक्ति 5k USD के पार हो, और श्रमिक लागत बढ़े?'
'मेरे रेस्टोरेंट से जुड़े दोस्तों से एक सवाल: अगर एक चीज बदली जाए, तो भारत में इस इंडस्ट्री को फलने-फूलने के लिए सबसे ज्यादा क्या मदद मिलेगी?'
रुजुता दिवेकर ने दिया जवाब
उनके इस बयान के बाद घर का खाना और रेस्टोरेंट में जाकर खाने को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी बीच करीना कपूर की डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने बिना नाम लिए कामथ को जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि, अमीर लड़कों की बातों को मत सुनो, घर पर खाना खाना एक सेहतमंद आदत है।
'यह कई बीमारियों से बचा सकता है और समुदायों के बीच आपसी साझेदारी को बढ़ावा दे सकता है। और प्यार और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत कर सकता है। खाना बनाना सीखो। इसे बार-बार अभ्यास करो।'












Click it and Unblock the Notifications