नोटबंदी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सोनम गुप्ता बेवफा है'

500 और 1000 का नोट बैन होने के साथ ही सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं।

नई दिल्ली। देशभर में नोट के चर्चे हो रहे हैं। हर कोई रुपयों की ही बात कर रहा है। हर कोई पुराने नोट को बदलने में व्यस्त है। सोशल मीडिया पर 500, 1000 और 2000 रुपए का नोट ट्रेंड कर रहे है। इन नोटों के बीच एक नाम तेजी से वायरल हो गया है। नाम है सोनम गुप्ता। सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे हो रहे हैं। ये नाम इसलिए खास हो गया क्योंकि उसकी बेवफाई के संदेश नोटों पर लिखे जा रहे हैं। बेवफाई के इल्‍जाम पर सोनम गुप्‍ता ने दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल

 Sonam Gupta Bewafa Hai

क्या सच में सोनम गुप्ता बेवफा है?

सबसे पहली बार 10 रुपए के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है का संदेश लिखा नोट वायरल हुआ। उसके बाद तो ऐसे संदेशों की बाढ़ गई। 10, 20, 100, 2000 रुपए के नोटों पर सोनम की बेवफा होने के सबूत दिए जाने लगे। हलांकि सोनम गुप्ता कौन है, कहां से है इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन किसी आशिक ने उसे जमाने भर में मशहूर कर दिया। 30 दिसंबर के बाद मोदी उठाएंगे एक और बड़ा कदम, जानें क्या?

इतना ही नहीं सोनम की बेवफाई भारत के अलावा दुनिया के नई देशों में पहुंच चुकी है। अलग-अलग देशों की करेंसी पर भी सोनम की बेवफाई के संदेश छप चुके हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बैंक में 500-1000 रु. के नोट जमा करने जा रहे हैं तो चेक कर लें पुराना रिकॉर्ड

सोनम का जवाब

जहां सोनम को बेवफा बताया जा रहा है तो वहीं सोनम इसका जवाब भी दे रही है। सोनम 100 के नोट, जो की अभी सबसे ज्यादा डिमांड में हैं उसपर अपनी सफाई दे रही है। लोग इन संदेशों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+