बेवफाई के इल्‍जाम पर सोनम गुप्‍ता ने दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल

कुछ दिनों पहले सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर एक तस्वीर धड़ल्‍ले से शेयर हो रही थी। वो तस्‍वीर थी एक नोट की। दस के उस मैले-कुचैले नोट पर लिखा था सोनम गुप्ता बेवफा है।

नई दिल्‍ली। ''SONAM GUPTA BEWAFA HAI'', इसे लिखकर अगर गूगल पर सर्च करें तो परिणाम के तौर पर एक 10 का मैला नोट सामने आएगा जिसपर बोल्‍ड लेटर में लिखा होगा सोनम गुप्‍ता बेवफा है। आखिर में सोनम गुप्‍ता है कौन, कहां से आई है और उसने ऐसा क्‍या कर दिया कि आज चारों तरफ उसकी बेवफाई के चर्चे हैं। तो आपको थोड़ा सा पीछे ले चलते हैं।

कुछ दिनों पहले सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर एक तस्वीर धड़ल्‍ले से शेयर हो रही थी। वो तस्‍वीर थी एक नोट की। दस के उस मैले-कुचैले नोट पर लिखा था सोनम गुप्ता बेवफा है। उसके बाद फेसबुक, व्‍हाट्सऐप और ट्वीटर पर यह तस्‍वीर इस कदर फैली की चारों तरफ चर्चे शुरु हो गए। फिर बाजार में 2000 का नया नोट आया तो किसी मनचले उसपर भी सोनम गुप्‍ता बेवफा है लिखकर चर्चे को रफ्तार दे दी।

जिक्र इस बात की भी होने लगी कि 'गांधी जी बदल गए, नोट बदल गया, देश बदल रहा है, लेकिन सोनम गुप्ता बेवफा थी, बेवफा है और बेवफा रहेगी। ऐसा कहा जाता है कि जो जाता है, वो एक बार वापस जरूर आता है। तो सोनम गुप्‍ता का भी जवाब आया। 10 रुपए से लगाए गए इल्‍जाम का जवाब सोनम में 100 रुपए से दिया। सोनम ने 100 रुपए के नोट पर लिखा ''हां मैं बेवफा हूं, जो................। तो आईए अब उन मजेदार पोस्‍ट को देखते हैं जो सोनम गुप्‍ता बेवफा है को लेकर सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मुलायम के बयान की भी चर्चा

सोशल मीडिया पर मुलायम के बयान की भी चर्चा

सोनम गुप्‍ता को लेकर मुलायम सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुलायम की तस्‍वीर के उपर लिखा हुआ है कि ''सोनम गुप्‍ता जवान लड़की है, लड़कियों से गलती हो जाती है।'' आपको बता दें कि वनइंडिया आपको सिर्फ उन्‍हीं चीजों से अवगत करा रहा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्‍वीर से हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है।

केजरीवाल भी है सोशल मीडिया लिस्‍ट में

केजरीवाल भी है सोशल मीडिया लिस्‍ट में

सोशल मीडिया पर सिर्फ मुलायम सिंह को लेकर ही मजे नहीं लिए जा रहे बल्‍कि अरविंद केजरीवाल भी इस लिस्‍ट में शामिल हैं। केजरीवाल की फोटो पर लिखा गया है कि ''सोनम गुप्‍ता सिर्फ मेरी है''। यह फोटो भी सोशल प्‍लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोनम के समर्थन में भी हैं लोग

सोनम के समर्थन में भी हैं लोग

सोनम गुप्‍ता की बेवफाई वाले पोस्‍ट के बाद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनम गुप्‍ता के समर्थन में है। First Eat नाम के एक फेसबुक पेज की तरफ से पोस्‍ट शेयर किया गया है जिसमें लिखा गया है 'सोनम गुप्‍ता तुम्‍हारे लिए बैंक की लाइन में लगी वो बेवफा नहीं है। अब बस करो भाई।

सोनम गुप्‍ता ने दिया जवाब

सोनम गुप्‍ता ने दिया जवाब

सोनम ने 100 रुपए के नोट पर लिखा ''हां मैं बेवफा हूं, जो................। हालांकि सोनम गुप्‍ता की तरफ से कई ट्वीटर एकाउंट ने बेवफाई मानी है।

10 के नोट पर भी आया जवाब

10 के नोट पर भी आया जवाब

सोनम गुप्‍ता की तरफ से 10 के नोट पर भी जवाब आया है। नोट पर लिखा गया है। मैं नहीं बेवफा, मैं नहीं बेवफा- तुम्‍हारी सोनम गुप्‍ता

सनम बेवफा की जगह सोनम बेवफा

सनम बेवफा की जगह सोनम बेवफा

सोशल मीडिया पर फिल्‍म सनम बेवफा का पोस्‍टर पर वायरल हो रहा है। इस पोस्‍टर के साथ थोड़ी से छेड़खानी की गई है। सनम की जगह सोनम लिख दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+