7 साल की ये मुस्लिम लड़की को याद है गीता के पूरे श्लोक
मेरठ। पूरा देश इस समय मजहबी हिंसा का शिकार हो रहा है लेकिन वहीं दूसरी ओर देश में ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिन्होंने देश में कौमी एकता को कायम रखा है और शायद इन्हीं लोगों के कारण आज देश सुरक्षित है।
हम बात कर रहे हैं मेरठ की सात साल की मुस्लिम बच्ची रिदा जेहरा की, जिन्हें गीता के श्लोक जबानी याद है। एक तो रिदा ठहरी छोटी बच्ची और ऊपर से मुस्लिम, ऐसे में उसका गीता का पाठ करना लोगों के लिए आश्चर्य का सबब बना हुआ है।
7 साल की ये मुस्लिम लड़की को याद है गीता के पूरे श्लोक
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक रिदा जैसे ही गीता के श्लोक पढती है तो खुद ब खुद उसकी आंखें श्रद्धा से बंद हो जाती है और हाथ जोड़ लेती है। रिदा देख नहीं सकती बावजूद इसके वो गीता का पाठ पूरी पवित्रता से पढ़ती है। रिदा के मां-बाप ने कहा कि मैंने अपने बच्चे को ज्ञान की शिक्षा दी है इसलिए हमारे लिए ये मायने नहीं रखता कि वो गीता पढ़ रही है कि कुरान क्योंकि मजहब हमेशा प्रेम सिखाता है इसलिए हमें अपने बेटी की इस गुण पर गर्व है।
मजहब सिर्फ मुहब्बत सिखाता है..कहते हैं रिदा के वालिद
रिदा के पिता की बिरयानी की दुकान चलाते हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि वो अपनी बेटी को हर तरह से शिक्षित करें जिससे वो सफल जीवन जी सके।













Click it and Unblock the Notifications