रेस्टोरेंट में Monitor Lizard को देखकर कुर्सी पर चढ़ी लड़की, डर के मारे लगी जोर-जोर से चिल्लाने, Video वायरल
इंसानों ने अपनी हवस के लिए जंगलों को उजाड़कर अपने सिर पर एक आफत मोल ले ही है। जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं।
बैंकॉक, 10 फरवरी। इंसानों ने अपनी हवस के लिए जंगलों को उजाड़कर अपने सिर पर एक आफत मोल ले ही है। जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं। जो इंसानों पर हमला भी कर देते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाईलैंड के एर रेस्टोरेंट का है जहां अचानक एक मॉनिटर लिजार्ड घुस गई।
यह भी पढ़ें: सलमान खान, सनी देओल...अर्जून कपूर: सेलेब्स जिन्होंने माता-पिता की दूसरी शादी का किया कड़ा विरोध

रेस्टोरेंट में घुसी विशालकाय छिपकली
यह वीडियो थाईलैंड के एक रेस्टोरेंट का है जहां अचानक एक मॉनिटर लिजार्ड घुस गई। मॉनिटर लिजॉर्ड को देखते ही रेस्टोरेंट के अंदर काम कर रही एक महिला की हालत खराब हो जाती है और डर के मारे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। वह उस दौरान कुर्सी पर खड़ी होती है। उसकी आवाज सुनकर आसपास के कई लोग रेस्टोरेंट के सामने आ जाते हैं।

छिपकली देख लड़की की हालत हुई खराब
यह वीडियो थाईलैंड के नारथीवट का बताया जा रहा है। महिला की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट में काम करने वाला उसका एक साथी दौड़ा-दौड़ा आता है और छिपकली को वहां से भगाने की कोशिश करता है। उस विशालकाय छिपकली को देखकर महिला इतनी डर जाती है कि वह लगातार चिल्लाती रहती है। उसका साथी छिपकली को हाथ से पकड़कर वहां से भगाने के कोशिश करता है लेकिन वो ऐसा करने में असफल हो जाता है। इसके बाद वह एक बड़ी सी छड़ी लाता है और उससे छिपकली का मुंह दबाकर वहां से उसे हटा देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ViralHog नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में यूजर ने बताया कि यह घटना 8 फरवरी की है। जब थाईलैंड के नारथीवट में मौजूद एक रेस्टोरेंट में अचानक एक विशालकाय छिपकली घुस आई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉनिटर लिजार्ड जंगल छिपकली जरूर है लेकिन यह जहरीली नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications