सलमान खान, सनी देओल...अर्जून कपूर: सेलेब्स जिन्होंने माता-पिता की दूसरी शादी का किया कड़ा विरोध
मिलिये बॉलीवुड के उन बड़े स्टार्स से जिन्होंने कभी भी अपने मां-बाप की दूसरी शादी का समर्थन नहीं किया।
मुंबई, 10 फरवरी। दोस्तों, इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार ऐसे हैं जो पहली बार शादी करने का रहे हैं, जैसे रणबीर कपूर और आलिय भट्ट, जबकि फरहान अख्तर दूसरी बार शिबानी दांडेकर से शादी करने जा रहे हैं। फरहान अख्तर की अपनी पहली पत्नी से दो बेटिया हैं, जो उनकी इस शादी में भी शरीक होंगी। हालांकि बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने माता पिता की दूसरी शादी का कभी समर्थन नहीं किया। आइए जानते हैं उन फिल्मी सितारों के बारे में...
यह भी पढ़ें: पहाड़ की दरार में 48 घंटे तक फंसे रहे युवक को सेना के जवानों ने किस तरह बचाया, देखें VIDEO

सनी देओल
हमारे सनी पाजी उन्हीं स्टार्स में से एक हैं। सनी देओल ने अपने पिता की दूसरी शादी का कभी भी समर्थन नहीं किया। आपको शायद यह बात पता न हो कि सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे धर्मेंद्र के 4 बच्चे हैं। इसके बाद उन्होंने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचा ली थी। कहते हैं जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी से शादी का मन बना चुके थे, तो सनी देओल ने हेमा मालिनी से झगड़ा किया और उन्हें अपने पिता से दूर रहने की हिदायत दी थी। प्रकाश कौर ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि जब धर्मेंद्र ने दूसरी शादी का फैसला लिया तो उनके बच्चे हैरान रह गये थे।

सलमान खान
बजरंगी भाई जान सलमान खान ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने पिता की दो शादियों का समर्थन नहीं किया। बता दें कि उनके पिता सलीम खान (शोले फिल्म के लेखकों में से एक) की पहली पत्नी सलमा थीं, जिसके बाद उन्होंने हेलन से दूसरी शादी कर ली थी। सलमान ने अपने एक इंटरव्यू मे कहा था कि वह और उनके चार भाई बहन पिता की दूसरी शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी मां के करीब ज्यादा हूं और मैं उन्हें निराश नहीं देख सकता। वह बहुत दुखी थीं जब पापा ने दूसरी शादी की। जब मम्मी पापा के घर आने का इंतजार करती थीं तो मुझे बहुत बुरा लगता था।' लेकिन धीरे-2 मां ने हालातों से समझौता कर लिया। मैं उस समय 10 साल का था और मुझे हेलन अंटी को स्वीकारने में काफी समय लगा। आज हम सब एक दूसरे के बेहद करीब हैं।

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर ने सार्वजनिक तौर पर ये बात कही थी कि वह अपने पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी थी और बाद में उन्होंने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि पिता की दूसरी शादी के बाद घर का जो माहौल था वह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि जान्हवी औ खुशी से उनका रिश्ता न होता तो वे दोबारा अपने पिता से शायद नहीं जुड़ पाते।












Click it and Unblock the Notifications