किसी को जीवन देकर दुनिया को अलविदा कहने की चाहत, कैदी की अंतिम 'इच्छा बनेगी' मिसाल

नई दिल्ली, 04 जुलाई। मौत की सजा पाए एक कैदी दुनिया की सामने मानवता की अनोखी मिशाल पेश करने की योजना बनाई है। कैदी ने अपनी फांसी की सजा टालने का अनुरोध किया है। लेकिन इसकी वजह किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत नहीं है। वो तो मरते- मरते किसी को जीवन देने की सोच रहा है।

Representational Image

अमेरिका के राज्य टेक्सास में एक कैदी ने एक खास वजह से अपनी फांसी की सजा टालने की मांग की है। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस (AP) की एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि 2006 में 18 वर्षीय रामिरो गोंजालेज टेक्सास के ब्रिजेट टाउनसेंड से पांच साल पहले गायब हो गया था। उसे कोर्ट ने एक मामले में गोली मारने का दोषी पाया। जिसके बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि अब अपनी मौत से पहले रामियो समाज को मानवता का संदेश देना चाहता है। इसके लिए वो अपना गुर्दा दान करना चाहता है।

गोंजालेज ईसाई धर्म के व्यक्ति हैं। किडनी दान करने के लिए रामिरो गोंजालेज ने अपनी सजा टालने की मांग की है। वो पिछले डेढ़ दशक से जेल में बंद है। कोर्ट ने रामिरो को घातक इंजेक्शन से मौत की सजा सुनाई गई थी। 15 जुलाई को उसे सजा दिया जाना है। जबकि 29 जून को उनके वकीलों ने गवर्नर ग्रेग एबॉट को पत्र लिखा है। जिसमें गोंजालेज के गुर्दे का दान लेने के लिए रिसीवर की खोज करने के लिए 30 दिन का समय मांगा है। गर्वनर को भेजे गए पत्र के साथ एक यहूदी पादरी और एक एंटी-कैपिटल सजा संगठन के संस्थापक कैंटर माइकल जूसमैन का एक पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया कि वो पिछले एक साल से अधिक समय से गोंजालेज के साथ पत्राचार कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा गर्वनर को भेजे गए पत्र में लिखा, 'अपने जीवन के लिए ईमानदारी से पश्चाताप व्यक्त किया है और मेरे साथ पश्चाताप और क्षमा के बारे में यहूदी विचारों की बहुत रुचि के साथ बात की है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+