VIDEO: भूखे मगरमच्छ को खाना खिलाने गया था लड़का, मीट का टुकड़ा छोड़ जानवर ने उसी पर किया हमला

वाशिंगटन, 08 फरवरी। जंगल का राजा शेर तो पानी का राजा मगरमच्छ को कहा जाता है। एक मशहूर कहावत है कि 'पानी में रहकर कभी मगरमच्छ से बैर नहीं किया जाता'। हालांकि इंसानों द्वारा ही कही गई ये बात खुद इंसानों द्वारा ही कभी-कभी भुला दी जाती है। कई लोग मगरमच्छ के इतने करीब पहुंच जाते हैं कि उन्हें अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ता है। आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आप भी मगरमच्छ से 100 फीट की दूरी बनाना चाहेंगे।

स्टीव इर्विन के बेटे हैं रॉबर्ट

स्टीव इर्विन के बेटे हैं रॉबर्ट

आप भी मशहूर टीवी चैनल डिस्कवरी या एनिमल प्लैनेट के देखने के शौकीन होंगे। डिस्कवरी के ही ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिस्कवरी+' कई लोकप्रिय शोज देखने को मिलते हैं। 'द क्रोकोडाइल हंटर' के नाम से दुनियाभर में मशहूर स्टीव इर्विन तो अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके बेटे रॉबर्ट इर्विन अब अपनी पिता की राह पर चल पड़े हैं। स्टीव इर्विन की मौत 4 सितंबर, 2006 को जहरीले स्टिंग रे के काटने से हुई थी।

वीडियो देखकर डरे लोग

वीडियो देखकर डरे लोग

अब उनके बेटे रॉबर्ट इर्विन भी अपने पिता की तरह एनवायरमेंटलिस्ट बनने की राह पर निकल पड़े हैं। 'डिस्कवरी+' पर आने वाले उनके पॉपुलर शो का एक प्रोमो वीडिया सामने आया है, जिसे देखने के बाद अब उनके फैंस और घरवालों को रॉबर्ट की चिंता होने लगी है। रॉबर्ट को भी मगरमच्छों को पकड़ना और उनके साथ समय बिताने का शौक है। लेकिन एक दिन जब वो मगरमच्छ को खाना देने गए तो, अपनी जान के लिए उन्हें ही उल्टे पांव भागना पड़ा।

खूंखार मगरमच्छ को खाना खिलाने गए थे रॉबर्ट

खूंखार मगरमच्छ को खाना खिलाने गए थे रॉबर्ट

वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया जू के नए शो के एक एपिसोड में 18 वर्षीय रॉबर्ट जू में एक खूंखार मगरमच्छ को खाना खिलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने वीडियो में खुद बताया कि कैस्पर नाम का वो विशालकाय मगरमच्छ कितना गुस्सैल और खतरनाक है। कैस्पर किसी को भी अपना शिकार बना सकता है, वह कभी भी हमला कर सकता है। लोग उसके तालाब से दूर ही रहते हैं।

अचानक से पानी के बाहर आया मगरमच्छ

अचानक से पानी के बाहर आया मगरमच्छ

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस बार कैस्पर को खाना खिलाने का मौका रॉबर्ट को मिलता है। वो मीट का टुकड़ा लेकर अपने साथी कर्मचारियों के साथ मगरमच्छ के तालाब के पास पहुंचते हैं। उस समय तक कैस्पर नाम का मगरमच्छ छिछले पाने में शांति से बैठा हुआ था, जब रॉबर्ड उसे खाना खिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं तो कैस्पर अचानक से उनकी तरफ छपट्टा मारता है। अगरमच्छ को पानी के बाहर देख सबकी सांसें रुक जाती हैं।

मीट को छोड़ मगरमच्छ ने लड़के पर किया हमला

मीट को छोड़ मगरमच्छ ने लड़के पर किया हमला

इस बीच मगरमच्छ को अपनी तरफ आता देख रॉबर्ट के हाथ से मीट का टुकड़ा गिर जाता है, लेकिन जानवर उसे छोड़ रॉबर्ड का ही पीछा कर लेता है। मगरमच्छ का आक्रामक रूप देख सभी कर्मचारी वहां से भाग खड़े होते हैं। हालांकि वीडियो में आगे क्या होता है इसका पता तो शो देखने के बाद ही चलेगा, लेकिन इंटरनेट पर ये खौफनाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में रॉबर्ड को मगरमच्छ से दूर रहने की सलाह दी है।

रॉबर्ट ने खुद शेयर किया वीडियो

रॉबर्ट ने खुद शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को रॉबर्ट इर्विन ने ही शेयर किया है। पोस्ट पर अब तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों की संख्या में कमेंट आए हैं। कैप्शन में रॉबर्ट ने लिखा, 'हम अपने मगरमच्छों के साथ प्राकृतिक व्यवहार को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही हम सभी को उनके संरक्षण के बारे में शिक्षित कर सकते हैं। लेकिन हमारे लिए सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है और आपको निश्चित रूप से यह जानना होगा कि इससे कब बचाव करना है। और कैस्पर जैसे शक्तिशाली और तेज मगरमच्छ के साथ हमारे पास भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।'

यह भी पढ़ें: 13 फीट के अजगर ने निगला 6 फीट का मगरमच्छ, एलिगेटर ने फाड़ दिया पेट, दर्दनाक मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+