कुर्सी पर बैठा अजगर बना सोशल मीडिया स्टार, Photo देख यूजर्स कर रहे अपने बॉस से Python की तुलना

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। कोरोना वायरस संकट के चलते सोशल मीडिया पर इन दिनों हर तरफ से बेबसी और लाचारी भरे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं। कोरोना पीड़ित परिजनों की मदद के लिए लोग सोशल मीडिया पर गुहार लगा रहे हैं, इस कठिन समय में कुछ लोगों ने तो डिप्रेस होकर इंटरनेट का इस्तेमाल करना ही छोड़ दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों तनाव कम करने वाली एक मजेदार फोटो खूब वायरल हो रही है, अगर आपने नहीं देखा तो इसे देखकर जरूर मूड थोड़ा लाइट होने वाला है।

सोशल मीडिया स्टार बना ये अजगर

सोशल मीडिया स्टार बना ये अजगर

सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे फोटो में एक विशालकाय अजगर को देखा जा सकता है जो कुर्सी पर बैठा हुआ है। इस फोटो को लेकर अब इंटरनेट पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस अजगर को लोग अपने ऑफिस के बॉस से कंपेयर कर रहे हैं। वायरल फोटो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वायरल अजगर अब सोशल मीडिया स्टार बन गया है।

'कौन सभा की अध्यक्षता कर रहा है?'

'कौन सभा की अध्यक्षता कर रहा है?'

फोटो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'देखो कौन सभा की अध्यक्षता कर रहा है, क्या आप अध्यक्ष की पहचान कर सकते हैं?' फोटो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर कुर्सी पर फैलकर बैठा हुआ है। उसे देखकर सच में ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी बैठक की अध्यक्षता कर रहा है। अजगर की ये फोटो अब वायरल हो गई है, सुशांत नंदा के पोस्ट पर अब तक 873 व्यूज आ चुके हैं।

यूजर्स ने अजगर की बॉस से की तुलना

फोटो पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने अजगर की तुलना अपने बॉस से कर दी। लोग ये फोटो एक दूसरे को शेयर भी कर रहे हैं और फोटो पर लगातार ढेरों मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं सोचता हूं कि अब मुझे जंगल में कुछ सप्ताह गुजारना चाहिए, कोरोना के खौफ से बिना, सिर्फ एडवेंचर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिन्दी में अजगर। हमारे गांवों में इसे 'चित्तायन' बोला जाता है। चित्तियों वाली चमड़ी के कारण।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: जैसे ही शख्स ने हटाई अजगर से नजर, वैसे ही उसने किया हमला, 1 सेकंड में बदल गया खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+