VIDEO: जैसे ही शख्स ने हटाई अजगर से नजर, वैसे ही उसने किया हमला, 1 सेकंड में बदल गया खेल

नई दिल्ली: इन दिनों बड़ी संख्या में आपको सोशल मीडिया पर सांपों के वीडियो दिख जाते होंगे। बहुत से लोग सांपों के इतने करीब से वीडियो बनाते हैं, जैसे- वो उनके पालतू हों। आमतौर पर ये सब बहुत ही सामान्य लगता है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा रिस्क रहता है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अगर एक सेकंड की भी चूक होती तो वीडियो बनवा रहे शख्स की जान जा सकती थी।

चिड़ियाकर के संस्थापक पर हमला

चिड़ियाकर के संस्थापक पर हमला

दरअसल कैलिफोर्निया में रेप्टाइल चिड़ियाघर के संस्थापक ब्रूयर सांपों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। जब भी आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखेंगे तो आपको अजीबो-गरीब सांपों के वीडियो वहां पर मिल जाएंगे। किसी वीडियो में वो अजगर को गले में लिए नजर आएंगे, तो किसी में वो सांप का जहर निकालते हुए मिलेंगे, लेकिन हाल ही में उनके साथ जो हादसा हुआ वो वाकई में बहुत ज्यादा भयानक था। जिसमें वो बाल-बाल बच गए।

अचानक किया हमला

अचानक किया हमला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्रूयर ने एक बॉक्स में अजगर को रखा हुआ है, जबकि खुद उसके बगल खड़े हुए हैं। इसके अलावा वो स्टिक से उसके सिर को उठाए रहते हैं। उनका वीडियो शुरू ही हुआ रहता है कि अजगर ने उनके चेहरे पर हमला बोल दिया, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी। वो तुरंत पीछे हट गए। इसके बाद वो हंसने लगे। अगर एक सेंकड की भी देर हुई होतो तो उनका चेहरा अजगर बिगाड़ देता।

सांप होते हैं बहुत स्मार्ट

आमतौर पर अजगर शिकार को दम घोंटकर मारते हैं, जबकि अन्य सांप अपने जहर से। अगर इस मामले में कोई जहरीला सांप होता तो हमले के वक्त वो जहर भी छोड़ता। कुछ सांपों के जहर ऐसे होते हैं, जो आंख में जाने पर इंसानों को अंधा कर देते हैं। ब्रूयर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वाह, जैसे ही मेरी आंख अजगर से हटी उसने हमला कर दिया, आपने देखा कि सांप कितने स्मार्ट होते हैं? मेरे दूसरी ओर देखने पर उसको पता चल गया था कि हमले के वक्त मैं कूदने के लिए तैयार नहीं रहूंगा, लेकिन मेरी किस्मत अच्छी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+